Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    चौथे स्तंभ पत्रकारिता के आदर्श- देवर्षि नारद

    02/05/2026 - 9:51 AM

    अचानकमार टाइगर रिजर्व विस्थापन: नए घरों में सजेगी दीवाली, 171 परिवारों के पुनर्वास को मिली रफ्तार

    02/05/2026 - 9:40 AM

    शीघ्र बिलासपुर में एक और आधुनिक मल्टीलेवल कार पार्किंग होगी

    02/05/2026 - 9:37 AM
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 3
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    छत्तीसगढ़ कोरबा पाली

    ग्राम पंचायतों को नही मिली मूलभूत व 15वें वित्त की राशि, गांवों का बुनियादी विकास बाधित, जनप्रतिनिधियों को झेलनी पड़ रहा परेशानी

    HD MAHANTBy HD MAHANT08/08/2024 - 6:06 AM
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कमल महंत/कोरबा: जिले के सैकड़ो ग्राम पंचायतों को 15वें वित्त आयोग व मूलभूत के तहत मिलने वाली धनराशि महीनों बाद भी नहीं मिल सकी है। ऐसे में ग्राम पंचायतों में बुनियादी विकास के कार्य प्रभावित हो चले हैं। मुख्य रूप से भवन , गली, सड़क, नाली आदि का निर्माण कार्य रूके हुए हैं। उधर मटेरियल सप्लायर फर्म व मजदूर वर्ग ग्राम सरपंचो पर मजदूरी के लिए दबाव बना रहे हैं।

    जिले के ज्यादातर गांवों में पानी की प्रमुख समस्या है, इसके साथ ही सड़क और नाली की भी समस्याएं भी मौजूद हैं। इसको लेकर समय- समय पर ग्राम पंचायतें द्वारा मूलभूत और 15वें वित्त से लोगों को बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। लेकिन चालू वित्तीय वर्ष 2024- 25 में जिले के पंचायतों को विकास के लिए राशि नही दी गई है। जिससे गांवों का विकास बाधित है और बजट नही होने से पंचायत प्रतिनिधि विकास कार्य नही करा पा रहे है। गत विधानसभा व लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश सरकार से पंचायत जनप्रतिनिधियों को उम्मीद थी कि अब गांवों में विकास होगा, ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराने के लिए 15वें वित्त आयोग और मूलभूत से धनराशि जारी की जाएगी लेकिन पंचायतों को धनराशि जारी नही की गई। इससे विकास कार्य ठप्प पड़ा हैं और सरपंच इंतजार कर रहे हैं कि धनराशि मिले तो गांवों में विकास कार्य शुरू कराया जाए। वहीं अनेकों पंचायतों में इस उम्मीद से कि जब उक्त राशि मिलेगी तब संबंधित कार्य एजेंसी को भुगतान कर दिया जाएगा, सोच लेकर कराए गए कार्यों का भुगतान रुका हुआ है और कार्य एजेंसी व मजदूर वर्ग भुगतान के लिए सरपंचों पर दबाव बना रहे है। इस हालात में सरपंच खासे परेशान है। पीड़ित सरपंचों का कहना है कि गांव में विकास कार्यों की योजना बनकर तैयार है लेकिन धनराशि न मिलने से सभी कार्य अधर में लटके पड़े है। वहीं जो कार्य कराया गया है, उन कार्यों के भुगतान के लिए मटेरियल सामाग्री फर्म भुगतान व मजदूर मजदूरी के लिए दबाव बना रहे हैं। उधर सूत्रों का कहना है कि जिला पंचायत को शासन द्वारा पंचायतों के लिए धनराशि जारी कर दी गई है, किन्तु अधिकारी उस पर ब्याज कमाने के चक्कर मे आबंटन जारी नही कर रहे है। सरपंच संघ ने 15वें वित्त व मूलभूत राशि की शीघ्र मांग की है अथवा प्रदर्शन की बात कही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    चौथे स्तंभ पत्रकारिता के आदर्श- देवर्षि नारद

    02/05/2026 - 9:51 AM

    अचानकमार टाइगर रिजर्व विस्थापन: नए घरों में सजेगी दीवाली, 171 परिवारों के पुनर्वास को मिली रफ्तार

    02/05/2026 - 9:40 AM

    शीघ्र बिलासपुर में एक और आधुनिक मल्टीलेवल कार पार्किंग होगी

    02/05/2026 - 9:37 AM

    उपेक्षा की आग में सुलगता मधुबन का कंवर राम श्मशानघाट

    02/05/2026 - 9:35 AM

    रेलवे अधिकारी के घर में चोरों का धावा, घर था खाली, बैरंग रहे चोर

    01/05/2026 - 10:58 AM

    1 मई: गौतम बुद्ध जयंती पर विशेष

    01/05/2026 - 10:41 AM
    Editors Picks

    चौथे स्तंभ पत्रकारिता के आदर्श- देवर्षि नारद

    02/05/2026 - 9:51 AM

    अचानकमार टाइगर रिजर्व विस्थापन: नए घरों में सजेगी दीवाली, 171 परिवारों के पुनर्वास को मिली रफ्तार

    02/05/2026 - 9:40 AM

    शीघ्र बिलासपुर में एक और आधुनिक मल्टीलेवल कार पार्किंग होगी

    02/05/2026 - 9:37 AM

    उपेक्षा की आग में सुलगता मधुबन का कंवर राम श्मशानघाट

    02/05/2026 - 9:35 AM
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.