Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

RTI पर जवाब से असंतुष्ट बिहारी दास मुरचले ने लगाई पहली अपील, आदिमजाति विकास विभाग के जवाब पर उठे सवाल

29/09/2026 - 4:40 PM

राहुल देव पंत के निवास पर गूंजा कबीर भक्ति का स्वर, चौका आरती में सुख-शांति की मंगल कामना

27/09/2026 - 8:32 AM

माँ का अपमान बर्दाश्त नहीं: विष्णुदेव साय ने साझा की भावुक कविता, राहुल गांधी को बिना नाम लिए नसीहत

21/09/2026 - 1:53 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, September 29
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»शीघ्र बिलासपुर में एक और आधुनिक मल्टीलेवल कार पार्किंग होगी
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

शीघ्र बिलासपुर में एक और आधुनिक मल्टीलेवल कार पार्किंग होगी

HD MAHANTBy HD MAHANT02/05/2026 - 9:37 AM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

सुरेश सिंह बैस
बिलासपुर। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहरवासियों को जल्द ही एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। पुराने बस स्टैंड परिसर में बन रही अत्याधुनिक मल्टीलेवल कार पार्किंग का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है और इसे अगले माह तक पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा। इसके शुरू होते ही शहर में बढ़ती पार्किंग समस्या और ट्रैफिक दबाव में काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। इस परियोजना के तहत लगभग साढ़े दस हजार वर्गफुट क्षेत्र में चार मंजिला ऑटोमेटेड शटल टाइप पार्किंग बनाई जा रही है। ग्राउंड फ्लोर पर बाइक पार्किंग की सुविधा होगी, जबकि ऊपरी तीन मंजिलों में करीब 80 कारों को व्यवस्थित रूप से पार्क किया जा सकेगा। यह पूरी तरह स्वचालित प्रणाली पर आधारित होगी, जिसमें वाहन को खड़ा करते ही लिफ्ट के माध्यम से निर्धारित फ्लोर पर पार्क कर दिया जाएगा। स्मार्ट सिटी प्रबंधन द्वारा निर्माण एजेंसी को अप्रैल माह तक कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया था।हालांकि पूर्व में कार्य में देरी होने के कारण संबंधित कंपनी पर पेनल्टी भी लगाई जा चुकी है। अब सिविल कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है और मशीनरी व लिफ्ट इंस्टॉलेशन का काम तेजी से जारी है। शहर में पहले से ही दो मल्टीलेवल पार्किंग संचालित हैं, ऐसे में तीसरी पार्किंग के शुरू होने से खासकर व्यस्त बाजार क्षेत्रों में वाहन खड़े करने की समस्या काफी हद तक कम होगी। यह परियोजना न केवल ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाएगी, बल्कि शहर को स्मार्ट और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

See also  तिफरा क्षेत्र में अब तक नहीं बना सार्वजनिक गार्डन,नागरिकों में बढ़ी नाराजगी

एक माह में पूरा करने का लक्ष्य

स्मार्ट सिटी के अधिकारी एसपी साहू प्रबंधक स्मार्ट सिटी के अनुसार शेष तकनीकी कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है और एक माह के भीतर पार्किंग सुविधा आम जनता के लिए शुरू कर दी जाएगी।

शहरवासियों को मिलेगा बड़ा लाभ

नई पार्किंग सुविधा शुरू होने से अनियंत्रित पार्किंग पर रोक लगेगी, सड़कों पर जाम की स्थिति कम होगी और लोगों को सुरक्षित व व्यवस्थित पार्किंग का विकल्प उपलब्ध होगा।

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

RTI पर जवाब से असंतुष्ट बिहारी दास मुरचले ने लगाई पहली अपील, आदिमजाति विकास विभाग के जवाब पर उठे सवाल

29/09/2026 - 4:40 PM

राहुल देव पंत के निवास पर गूंजा कबीर भक्ति का स्वर, चौका आरती में सुख-शांति की मंगल कामना

27/09/2026 - 8:32 AM

माँ का अपमान बर्दाश्त नहीं: विष्णुदेव साय ने साझा की भावुक कविता, राहुल गांधी को बिना नाम लिए नसीहत

21/09/2026 - 1:53 PM

तीज मिलन में उमड़ा मानिकपुरी पनिका समाज, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

20/09/2026 - 11:15 PM

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बिलासपुर के पनिका समाज दी प्रोफेसर डॉ फूलदास महंत को दी बधाई

20/09/2026 - 10:25 PM

केसारी में मवेशी तस्करी का खुलासा, 34 भैंस-भैंसे जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

18/09/2026 - 3:50 PM

Comments are closed.

पोस्ट

RTI पर जवाब से असंतुष्ट बिहारी दास मुरचले ने लगाई पहली अपील, आदिमजाति विकास विभाग के जवाब पर उठे सवाल

29/09/2026 - 4:40 PM

राहुल देव पंत के निवास पर गूंजा कबीर भक्ति का स्वर, चौका आरती में सुख-शांति की मंगल कामना

27/09/2026 - 8:32 AM

माँ का अपमान बर्दाश्त नहीं: विष्णुदेव साय ने साझा की भावुक कविता, राहुल गांधी को बिना नाम लिए नसीहत

21/09/2026 - 1:53 PM

तीज मिलन में उमड़ा मानिकपुरी पनिका समाज, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

20/09/2026 - 11:15 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.