छत्तीसगढ़

घरेलू विवाद में पति ने मिट्टी तेल डालकर लगाई आग:कबीरधाम में आग से 35 प्रतिशत झुलसा युवक, ​​​​​​नाजुक हालत में रायपुर रेफर

कबीरधाम में पति ने घरेलू विवाद के चलते खुद पर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा लिया। आग से युवक 35 प्रतिशत झुलस गया है। वहीं परिजनों ने कंबल से आग बुझाया और पुलिस इमरजेंसी सुविधा डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर स्थिति देखते हुए उसे रायपुर राजधानी के मेकाहारा अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। शहर के गोठिया रोड में रहने वाला युवक सालिक कौशिक की गुरुवार- शुक्रवार दरम्यानि रात करीब 1 बजे किसी बात से पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अपनी जान देने घर में रखे मिट्टी तेल को खुद पर डाल लिया।

मदद के लिए बुलाने गई पत्नी, तब तक लगा ली आग

पति को ऐसा करता देख पत्नी दूसरे कमरे में सोए परिवार को मदद के लिए बुलाने गई, तब तक पति खुद को आग लगा चुका था। परिवार वालों ने आनन-फानन में कंबल डालकर आग को बुझाया। घायल युवक को गंभीर स्थिति में कवर्धा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन घायल की लगातार बिगड़ती स्थिति को देखते हुए डॉक्टर घायल को रायपुर मेकाहारा अस्पताल रेफर कर दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!