Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    नया बस्तर: संघर्ष से विकास की ओर बढ़ती एक नई कहानी

    27/04/2026 - 10:59 AM

    संभाग के सबसे बड़े व्यावसायिक केंद्र में नकली सामान का जाल गहराया-

    27/04/2026 - 10:55 AM

    शहर में आवारा व हिंसक कुत्तों का बढ़ता खतरा, हर दिन हो रहे हमले

    27/04/2026 - 10:51 AM
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 28
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    छत्तीसगढ़ बिलासपुर

    छठ घाट में पहुंचे कलेक्टर, लिया तैयारियां का जायजा और दिए आवश्यक निर्देश

    HD MAHANTBy HD MAHANT04/11/2024 - 6:10 AM
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सुरेश सिंह वैस/बिलासपुर।कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह ने रविवार को अरपा नदी के किनारे बने छठ घाट का दौरा कर छठ पूजा के लिए की जा रही तैयारियों का जायज़ा लिया। उन्होंने मौके पर की जा रही तैयारियों को देखा। छठ पूजा आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक लेकर आयोजन की रूपरेखा समझी। उन्होंने पुलिस, नगर निगम और अन्य संबंधित अधिकारियों को बेहतर इंतजाम करने के निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत ना हो। कलेक्टर ने सुरक्षा, साफ़-सफाई और पार्किंग की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। आयोजकों के अनुसार छठ पूजा के अवसर पर लगभग 50 हजार श्रद्धालु घाट पर पूजा के लिए जुटते हैं। कलेक्टर ने घाट स्थल पर सीसीटीवी से निगरानी सहित अग्निशमन और एंबुलेंस सेवा भी मौके पर तैनात रखने के निर्देश दिए।नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित थे। छठ पूजा समिति के अध्यक्ष वीएन झा ने बैठक में कलेक्टर को बताया कि छठ व्रतियों के लिए छठ घाट की सफाई का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। 5 नवम्बर को नहाये खाय से व्रत प्रारम्भ होगा और 06 नवम्बर को व्रती अपने अपने घरो में खरना का प्रसाद ग्रहण करेंगे। 07 नवम्बर को छठ माता की पूजा करते हुए भगवान सूर्य को संध्या का अर्घ्य देंगे। 08 नवम्बर को प्रातः पुनः उगते सूरज को अर्घ्य देकर व्रती अपना व्रत पूरा करेंगे। व्रत के लिए खरीदारी का काम भी चल रही है। सूपा, टुकना, फल, फुल की खरीदारी 6 एवं 7 नवम्बर को करेंगे। छठ का बाजार सज चुका है। उन्होंने बताया कि छठ पूजा समिति प्रतिवर्ष छठ पूजा का प्रारंभ माता अरपा की महाआरती से प्रारंभ करती है। समिति के अध्यक्ष ने बताया की विगत 15 वर्षों से लगातार माता अरपा की महाआरती करने का उद्देश्य माता आरपा को पर्यावरण की दृष्टिकोण से स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाये रखना ही मुख्य उद्देश्य है। कलेक्टर व एसपी ने भी जीवनदायिनी अरपा को प्रदुषण मुक्त रखे, स्वच्छ रखे, पूजा का सामान या कोई भी अन्य सामान जिसमें प्लास्टिक या कचरा हो उसे प्रवाहित न करने की अपील की है। इस अवसर पर छठ पूजा आयोजन समिति के अध्यक्ष वीएन झा सहित प्रवीण झा, अभय नारायण राय, धर्मेंद्र दास, विजय ओझा, बृजेश सिंह, रोशन सिंह, अमरेंद्र कंठ, राम प्रताप सिंह, धनंजय झा, सुधीर झा सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं छठ पूजा समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे। छठ पूजा समिति की ओर से कलेक्टर एसपी का शाल श्रीफल भेंटकर स्वागत किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    नया बस्तर: संघर्ष से विकास की ओर बढ़ती एक नई कहानी

    27/04/2026 - 10:59 AM

    संभाग के सबसे बड़े व्यावसायिक केंद्र में नकली सामान का जाल गहराया-

    27/04/2026 - 10:55 AM

    शहर में आवारा व हिंसक कुत्तों का बढ़ता खतरा, हर दिन हो रहे हमले

    27/04/2026 - 10:51 AM

    बिलासपुर में जल संकट गहराया: बूंद-बूंद को तरस रहे लोग, टैंकरों के भरोसे कटी रातें

    27/04/2026 - 10:48 AM

    घर की बाड़ी में छिपा था ‘नशे का जाल’, पुलिस ने मारी रेड और 40 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार 

    26/04/2026 - 6:20 PM

    ऑटो में बैठते ही भरोसा टूटा, सुनसान घर में ले जाकर किया दरिंदगी का खेल—पुलिस ने आरोपी को 48 घंटे में किया गिरफ्तार 

    26/04/2026 - 10:10 AM
    Editors Picks

    नया बस्तर: संघर्ष से विकास की ओर बढ़ती एक नई कहानी

    27/04/2026 - 10:59 AM

    संभाग के सबसे बड़े व्यावसायिक केंद्र में नकली सामान का जाल गहराया-

    27/04/2026 - 10:55 AM

    शहर में आवारा व हिंसक कुत्तों का बढ़ता खतरा, हर दिन हो रहे हमले

    27/04/2026 - 10:51 AM

    बिलासपुर में जल संकट गहराया: बूंद-बूंद को तरस रहे लोग, टैंकरों के भरोसे कटी रातें

    27/04/2026 - 10:48 AM
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.