छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी की न्याय यात्रा के दौरान लगे ‘मोदी-मोदी’ के नारे

कोरबा। छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी की न्याय यात्रा के दौरान लगे ‘मोदी-मोदी’ के नारे। इस दौरान राहुल गांधी गाड़ी रोककर BJP कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे जिन्होंने सम्मान के साथ राहुल गांधी से हाथ मिलाया।बता दें की आज राहुल गांधी ने भारत जोड़ों न्याय यात्रा की शुरुआत कोरबा जिले से शुरू की। भारत जोड़ों न्याय यात्रा का आज 30वां दिन है। यहां राहुल ने गांधी ने चौक पर जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल ने OBC, GST, अग्निवीर योजना का जिक्र कर मोदी पर हमला बोला।राहुल ने ये भी कहा कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में 74 फीसदी आबादी वाले OBC, दलित, आदिवासियों को नहीं बुलाया गया। वहां बड़े-बड़े पूंजीपति और फिल्म स्टार गए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!