सुरेश सिंह वैस/बिलासपुर।कॉलेज की छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को सीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। थाना प्रभारी निलेश पांडेय से मिली जानकारी के अनुसार पीडिता गत है4 मई को थाना आकर अपराध दर्ज कराई थी कि, जितेंद्र कंवर नामक युवक के द्वारा दिवाल फांदकर जबरन पीड़िता के घर घुसकर उसके हाथ बांह पकड़कर छेड़छाड़ किया गया, वहीं मना करने पर मारपीट भी की गई। जिस पर थाना प्रभारी के द्वारा टीम गठित कर आरोपी जितेंद्र कंवर पिता गुलाब सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी पोडी थाना सीपत को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।



