छत्तीसगढ़बिलासपुर

ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक चालक की हुई मौत

सुरेश सिंह वैस/बिलासपुर। 4 नवंबर की सुबह जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि उसकी दो बेटियां घायल हो गईं। हादसा ग्राम रिस्दा-पेंड्री के बीच स्थित ईटभट्ठे के सामने हुआ। मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ जिले के ग्राम पवनी के रहने वाले 40 वर्षीय रोहित कुमार साहू अपने परिवार के साथ दीपावली की छुट्टी मनाने के बाद कोनी लौट रहे थे। वह अपनी दो बेटियों 16 वर्षीय रीना और 13 वर्षीय आभा के साथ बाइक पर सवार थे। सोमवार सुबह लगभग 5:30 बजे, जब वे ग्राम रिस्दा और पेंड्री के बीच पहुंचे, तो अचानक ईटभट्ठे से निकल रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।इस भीषण हादसे में रोहित कुमार साहू गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल रोहित को तुरंत मस्तूरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक पर सवार दोनों बच्चियों को हल्की चोटें आई हैं। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सुरक्षित बताया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरु की। दुर्घटनाकारित ट्रैक्टर को जप्त कर लिया गया है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!