छत्तीसगढ़बिलासपुर

तोरवा में मिली युवक की लाश

सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर। थाना तोरवा अंतर्गत शराब भट्टी के पास एक लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। डायल 112 की सूचना पर मौकाए वारदात पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कार्यवाही के लिए शव को जिला अस्पताल भेज दिया है। तोरवा थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान हेमू नगर निवासी अजीत कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया हृदयघात से मौत होने की संभावना जताई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!