Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपी पकडे

    April 25, 2026

    गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण उजागर, 54 सिलेंडर जब्त:ताबड़तोड़ कार्रवाई

    April 25, 2026

    अवैध कोयला खनन के दौरान पत्थर में दबने से ग्रामीण की मौत

    April 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 25
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    छत्तीसगढ़ HD MAHANTBy HD MAHANTJuly 17, 2024

    नगर में छिड़ी सियासी जंग, कथित डान के साथ तस्वीर का जवाब तस्वीर से

    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सुरेश सिंह वैस/बिलासपुर। नगरमें राजनीति के अपराधीकरण और व्यक्तिगत शुचिता पर बहस छिड़ गई है। दरअसल पूर्व विधायक शैलेश पांडे के कार्यकाल में नगर में बढ़ते अपराध को भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने मुद्दा बनाया था और दावा किया था कि उनके विधायक बनते ही नगर में अपराध पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा।इधर हाल ही में एक के बाद एक हो रही घटनाओं को मुद्दा बनाकर पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने नगर विधायक अमर अग्रवाल पर हमले किए हैं। असल में दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें आदतन अपराधी दिलीप बंजारे कुछ युवकों की पिटाई करते हुए खुद को शहर का डॉन बता रहा था। अब इसी दिलीप बंजारे के साथ विधायक अमर अग्रवाल की एक तस्वीर पोस्ट कर शैलेश पांडे ने आरोप लगाया है कि खुद को डॉन बताने वाले दिलीप बंजारे के कंधे पर हाथ रखे विधायक अमर अग्रवाल का उसे संरक्षण हासिल है। शैलेश पांडे ने कहा कि इससे जनता में गलत संदेश जा रहा है।

    इसी तस्वीर को मुद्दा बनाकर पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने आरोप लगाया कि अमर अग्रवाल के विधायक बनते ही नगर में बदमाशों का हौसला बढ़ा है और अपराध का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है।अब इसी पर पलटवार करते हुए भाजपाइयों ने एक और तस्वीर पेश की है, जिसमें खुद पूर्व विधायक शैलेश पांडे इसी नगर के कथित डॉन दिलीप बंजारे के साथ नजर आ रहे हैं। अमर अग्रवाल समर्थकों ने उन घटनाओं को भी याद दिलाया है जब विधायक रहने के दौरान उनका कॉलर पकड़ लिया गया था। उनके कार्यकाल में हत्या, आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपी कांग्रेसी गुंडे बदमाशों पर कोई कार्यवाही नहीं होती थी। जाहिर है शैलेश पांडे, दिलीप बंजारे के साथ अमर अग्रवाल की तस्वीर पोस्ट कर खुद फंस गए हैं, क्योंकि बदले में भाजपाइयों ने भी ऐसी ही एक तस्वीर उनकी भी पेश कर दी है। इसके बाद लोग यही कह रहे हैं की हमाम में सभी नंगे हैं। पूरे कुएं में ही भांग मिली हुई है, राजनीति और अपराध का ऐसा घायलमेल हो चुका है, जिससे आम आदमी को निकट भविष्य में राहत की कोई उम्मीद नहीं है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपी पकडे

    April 25, 2026

    गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण उजागर, 54 सिलेंडर जब्त:ताबड़तोड़ कार्रवाई

    April 25, 2026

    अवैध कोयला खनन के दौरान पत्थर में दबने से ग्रामीण की मौत

    April 25, 2026

    25 अप्रैल –विश्व मलेरिया दिवस: रोकथाम, जागरूकता और स्वस्थ समाज की दिशा

    April 25, 2026

    (खबर का असर) निजी स्कूलों पर शासन की सख्ती: अब NCERT और CG बोर्ड की पुस्तकें ही मान्य, मनमानी पर लगेगा अंकुश

    April 25, 2026

    सरकारी नौकरी के नाम पर बड़ा खेल: फर्जी नियुक्ति पत्र में 5 विभागों की भर्ती दिखाकर युवाओं को ठगा, सचिवों के डिजिटल सिग्नेचर तक नकली

    April 24, 2026
    Editors Picks

    पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपी पकडे

    April 25, 2026

    गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण उजागर, 54 सिलेंडर जब्त:ताबड़तोड़ कार्रवाई

    April 25, 2026

    अवैध कोयला खनन के दौरान पत्थर में दबने से ग्रामीण की मौत

    April 25, 2026

    25 अप्रैल –विश्व मलेरिया दिवस: रोकथाम, जागरूकता और स्वस्थ समाज की दिशा

    April 25, 2026
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.