सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर। गुरुवार दोपहर को सरकंडा क्षेत्र के चिंगराजपारा में रहने वाला वीरेंद्र साहू अपने घर के पास ही स्थित राशन दुकान में सामान लेने पैदल जा रहा था। तभी रास्ते में घात लगाकर बैठे पंगा उर्फ दुर्गेश नाम के आदतन बदमाश ने पुरानी रंजिश को लेकर वीरेंद्र के पीठ पर छह से सात बार धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वीरेंद्र लहूलुहान हो गया। आसपास के लोगों ने तत्काल उसे सरकंडा थाने पहुंचाया, जहां घायल को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती किया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है और पंगा उर्फ दुर्गेश की तलाश कर रही है।वहीं एक अन्य मामले में पिछले दिनों तखतपुर क्षेत्र में मवेशियों को बूचड़खाने ले जाकर बेच देने के मामले में एक आरोपी नाजिम शाह पुलिस के हाथ लगा था। इसी मामले में पुलिस ने फरार सुरेश साहू को भी गिरफ्तार किया है। लारी पारा कोटा निवासी सुरेश साहू पर आरोप है कि वह वाहन क्रमांक सीजी 10 डीजे 9265 में भरकर मवेशियों को बूचड़खाने ले जा रहा था। उसके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
Read Next
21 hours ago
डीजीपी नियुक्ति: अरुण देव गौतम बने छत्तीसगढ़ के प्रभारी डीजीपी, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
2 days ago
छत्तीसगढ़ में बना धान खरीदी में नया कीर्तिमान: 149.25 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी
2 days ago
गहिरा गुरु महाराज के उपदेशों से आदिवासी समाज को मिला सत्य सनातन धर्म का बोध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
2 days ago
ईवीएम के उपयोग के संबंध में मीडिया कार्यशाला सम्पन्न
2 days ago
जिले में ईवीएम से आम जनता को दी जा रही मतदान की जानकारी
2 days ago
कलेक्टर एसपी ने बरमकेला के स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्र काअवलोकन किया
2 days ago
रायपुर पुलिस ने 12 किलो से अधिक गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर दबोचे
3 days ago
कलेक्टर ने पाइप लाइन के बाद सड़क सुधार नही होने की दशा में भुगतान रोकने के निर्देश दिए
3 days ago
जिला, जनपद और ग्राम पंचायत सदस्य के नामांकन की अंतिम तिथि 3 फरवरी
3 days ago
3 फरवरी को मीडिया के समक्ष होगा ईवीएम के उपयोग संबंधी कार्यशाला
Related Articles
Check Also
Close