बिलासपुर 8 मार्च 2026/पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध के हालात का असर अब भारत की आम जनता की जेब पर भी साफ दिखाई देने लगा है। ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव ने तेल और गैस की आपूर्ति को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। यही वजह है कि देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये और 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 115 रुपये की बढ़ोतरी की है। नई दरें 7 मर्च से देशभर में लागू कर दी गई हैं। कीमतों में बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गया है। वहीं कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,764 रुपये से बढ़कर 1,883 को मिल रहा है। रायपुर, बिलासपुर, रुपये तक पहुंच गई है। इस बढ़ोतरी का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने दुर्ग और भिलाई जैसे शहरों में अब घरेलू गैस सिलेंडर करीब 980 से 990 रुपये तक में मिल रहा है। बिलासपुर में जब हमारी टीम ने उपभोक्ताओं से बात की तो लोगों ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इस बार एक साथ 60 रुपये की बढ़ोतरी से घर का बजट और ज्यादा प्रभावित हो गया है। लोगों ने सरकार से गैस के दाम कम करने की मांग भी की है। वहीं इस मुद्दे पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राकेश शर्मा ने कहा कि दुनिया में कहीं भी युद्ध हो, उसका आर्थिक बोझ आखिरकार आम जनता को ही उठाना पड़ता है। जबकि भाजपा के मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र यादव का कहना है कि युद्ध के कारण तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है, लेकिन हालात सामान्य होते ही कीमतों में राहत मिलने की उम्मीद है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




