छत्तीसगढ़बिलासपुर

बीएड की छात्रा ने लगाई फांसी प्रेम प्रसंग का संदेह व्यक्त किया पुलिस ने

सुरेश सिंह वैस/बिलासपुर । नगर में बीएड की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के पहुंचने पर उसके शव को फंदे से नीचे उतारा गया । लैलूंगा निवासी 22 वर्षीय देववती राठिया मंगला क्षेत्र के गंगानगर में एक इंजीनियर के घर पर रहकर घरेलू काम करती थी। साथ ही साथ वह बीएड की पढ़ाई भी कर रही थी। इंजीनियर अंबिकापुर क्षेत्र का रहने वाला है। बुधवार की रात करीब 11:00 बजे छात्रा ने स्टोर रूम में लगे पंखे से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के अनुसार मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है।मौके पर पहुंची पुलिस ने जब देववती राठिया के परिजनों से संपर्क किया तो उन्होंने निवेदन किया कि उनके पहुंचने पर ही देववती के शव को फंदे से नीचे उतारा जाए, इसलिए पुलिस ने रात भर प्रतीक्षा की। गुरुवार को जब उसके परिजन शहर पहुंचे तो उनके समक्ष युवती के शव को फंदे से नीचे उतारा गया। पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट में किसी नामित खलको का जिक्र है, जिससे युवती का प्रेम प्रसंग था। संभव है कि प्रेमी द्वारा और भी युवतियों से संबंध रखने से हताश होकर ही छात्रा ने खुदकुशी की हो। पुलिस फिलहाल खुदकुशी के असली कारण का पता नहीं लगा पाई है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट की भी प्रतीक्षा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!