बिलासपुर 7 मार्च 2026/सेंदरी स्थित राज्य मानसिक चिकित्सालय में भर्ती रोगी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार महासमुंद से लाकर भर्ती कराए गए मरीज ने अस्पताल के बाथरूम में गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बार अस्पताल प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। तत्काल अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी गई और पुलिस को भी पटना की जानकारी दी गई। वहीं कोनी पुलिस के अनुसार मरीज पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। शव का पंचनामा कर पुलिस अब तथ्यों के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मानसिक रोगी लखन लाल महासमुंद जिले से लाकर बिलासपुर के सेंदरी स्थित मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि उसे गुरुवार को ही रात में भतीं कराया गया था और शुक्रवार को उसने आत्महत्य कर ली। परिजनों के अनुसार मरीज की मानसिक स्थिति को देखते हुए उसे इलाज के लिए यहां लाया गया था। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक मरीज अस्पताल के बाथरूम में गया था। कुछ समय बाद जब वह बाहर नहीं निकला ती स्टाफ को शक हुआ। जांच करने पर यह बाथरूम के चौखट में गमक्षे के सहारे फांसी के फंदे पर झूलता मिला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में अस्पताल स्टाफ और प्रबंधन से भी जानकारी ली जा रही है।
सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर रहे सवाल
राज्य मानसिक चिकित्सालय सेन्दरी में स्थित मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती मरीज सामान्य मरीजों की तुलना में अधिक संवेदनशील स्थिति में होते हैं। ऐसे मरीजों की निगरानी के लिए अस्पतालों में विशेष निगरानी की जरूरत होती है। इसके बावजूद अस्पताल परिसर के भीतर बाथरूम में गमछे के सहारे फासी लगाने की घटना के कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
पत्नी के मोबाइल नहीं देने पर हुआ था नाराज
परिजनों के के अनुसार मरीज ने अपनी पत्नी से मोबाइल फोन मांगने को लेकर नाराजगी थी जिसके कारण उसने बाथरूम में जाकर आत्महत्या कर ली।
अस्पताल परिसर में मचा हड़कंप
पटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस फिलहाल मामले के हर पहलू पर की जांच कर रही है। मरीज की मानसिक स्थिति, भर्ती की प्रक्रिया, अस्पताल में निगरानी व्यवस्था और घटना के हर घटना के समय मौजूद स्टाफ की भूमिका जैसे सभी पहलुओं पर जानकारी जुटाई जा रही है।परिजनों के मुताबिक मरीज पहले भी आत्महत्या की कोशिश कर चुका है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।
– भावेश शेंडे टीआई
– कोनी बिलासपुर

