छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

मोबाइल टावर बनाने वाली कंपनी से चोरी गए समान के साथ तीन चोर पकड़े गए

सुरेश सिंह बैस “शाश्वत”बिलासपुर”। मोबाइल टावर निर्माण सामग्रियों के साथ तीन चोर पकड़े गए हैं। मोबाइल टावर बनाने वाली कंपनी के कार्यालय इंदु चौक के आंगन में रखें मोबाइल टावर बनाने के सामान जैसे लोहे के पाइप, स्टील की प्लेट आदि चोरी चले गए थे। चोरी की यह घटना 15 अगस्त सुबह 4:00 बजे के आसपास की है। इसके बाद उसी दिन सुबह 8:00 बजे मोटर पंप, बिजली के तार भी चोरी चले गए, जिसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की गई थी। पुलिस चोरों के साथ कबाड़ियों पर भी नजर बनाए हुए थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इस चोरी में सोनू ठाकुर शामिल हो सकता है, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो तारबाहर निवासी सोनू चौहान उर्फ कमलदीप ने अपने साथी बन्नाक चौक निवासी विजय सिंघाड़े के साथ मिलकर चोरी की बात स्वीकार की। इन लोगों ने चोरी का सामान कबाड़ी रामेश्वर बहेलिया को बेच दिया था। चोरी का यह कबाड़ ट्रक में लोड किया जा रहा था जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने चोरी के आरोप में सोनू चौहान और विजय सिंघाड़े के साथ चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी रामेश्वर बहेलिया को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!