बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने डीआरएम की अनुपस्थिति में स्टेशन प्रबंधक ही नित्यानन्द ( प्रशासन) को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि मेन्टेन्स के नाम पर रेल प्रशासन यात्री ट्रेनों के परिचालन को बाधित कर रहा है, पर उन्ही ट्रैकों में चहेते उद्योगपतियों की गुड्स ट्रेनें चल रही है। चार वर्षों से छत्तीसगढ़ के कुछ एक्सप्रेस गाड़ियों को छोड़ दें तो लगातार गाड़ियों के परिचालन को रोका जा रहा है।

