छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में नारी शक्ति महिला मोर्चा को नई कमान, इशिता शिरके बनीं अध्यक्ष

रायपुर। सनातन हिन्दू वाहिनी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आनंद पाठक की अनुशंसा पर एवं रायपुर जिलाध्यक्ष अनादि पांडे के नेतृत्व में इशिता शिरके को नारी शक्ति महिला मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति कार्यक्रम सादगीपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री आनंद पाठक एवं जिलाध्यक्ष अनादि पांडे विशेष रूप से मौजूद रहे और नव नियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए संगठन विस्तार एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

नव नियुक्त अध्यक्ष इशिता शिरके ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे महिला मोर्चा को सशक्त, संगठित और सक्रिय बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगी। उन्होंने सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि इशिता शिरके के नेतृत्व में नारी शक्ति महिला मोर्चा को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन की गतिविधियों को व्यापक विस्तार प्राप्त होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!