Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    सरकारी नौकरी के नाम पर बड़ा खेल: फर्जी नियुक्ति पत्र में 5 विभागों की भर्ती दिखाकर युवाओं को ठगा, सचिवों के डिजिटल सिग्नेचर तक नकली

    April 24, 2026

    शीतल प्रसाद पाटनवार स्वच्छता योद्धा से सम्मानित ; दुलहरा सरोवर रतनपुर में चलाया सफाई अभियान

    April 24, 2026

    24 अप्रैल राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस: ग्राम स्वराज, सहभागिता और लोकतंत्र की जड़ें

    April 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 24
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    छत्तीसगढ़ HD MAHANTBy HD MAHANTDecember 21, 2025

    रायपुर में मेगा हेल्थ कैंप–2025: हजारों मरीजों ने उठाया निःशुल्क लाभ, सैकड़ों कार्यकर्ता बने स्वयंसेवक

    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर, 21 दिसंबर 2025 – राजधानी रायपुर के आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में 18 से 22 दिसंबर तक चल रहे मेगा हेल्थ कैंप–2025 में प्रतिदिन हज़ारों मरीज निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले रहे हैं। रविवार को शिविर का चौथा दिन रहा, जिसमें स्वास्थ्य, कल्याण और मानवता के उत्कृष्ट पहलुओं का नजारा देखने को मिला।

    रविवार को शिविर के आयुर्वेद विभाग में 0 से 16 वर्ष तक के बच्चों के लिए स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार यह बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, बार-बार होने वाले संक्रमण से बचाव तथा शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक है।

    इस अवसर पर राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े भी शिविर में उपस्थित हुईं और बच्चों को स्वर्ण प्राशन करवाया। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में 0 से 16 वर्ष के कुल 1200 बच्चों को यह औषधि दी गई। विशेषज्ञों के अनुसार यह बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, श्वसन व अन्य रोगों से रक्षा करने, एकाग्रता और स्मरण शक्ति सुधारने में सहायक है। मंत्री ने कहा कि “पहला सुख निरोगी काया” की भावना को चरितार्थ करते हुए बचपन से ही स्वस्थ जीवन की दिशा में प्रयास करना आवश्यक है।

    मंत्री राजवाड़े ने आयोजकों एवं रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत के साथ सभी विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन के अध्यक्ष श्री दीपक म्हसके भी मौजूद रहे और विभिन्न स्टॉलों में जाकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

    श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा, “मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए निरंतर कार्य कर रही है। बच्चों और महिलाओं सहित सभी नागरिकों को गंभीर बीमारियों से बचाने और स्वस्थ रखने के लिए यह शिविर बेहद महत्वपूर्ण है।”

    श्री राजेश मूणत ने कहा कि यह मेगा हेल्थ कैंप सेवा और जनकल्याण का प्रयास है। हमारा उद्देश्य है कि कोई भी नागरिक इलाज या संसाधनों के अभाव में वंचित न रहे। गंभीर बीमारियों की समय रहते जांच और आधुनिक इलाज मुफ्त में उपलब्ध कराना ही इस आयोजन की आत्मा है।

    श्री दीपक म्हसके ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा, “विधायक श्री राजेश मूणत के नेतृत्व में इतने बड़े पैमाने पर आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और निःशुल्क दवाइयों के साथ यह मेगा हेल्थ कैंप आयोजित करना अनुकरणीय है। यह आयोजन जनसेवा और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है।”

    देशभर के 55 विशेषज्ञ और अत्याधुनिक जांच, कैंसर व डेंटल जांच में आधुनिक तकनीक

    शिविर में देश के 42 प्रतिष्ठित अस्पतालों के 55 विशेषज्ञ डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं। मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद और सिकंदराबाद से आए डॉक्टर गंभीर और जटिल बीमारियों की जांच व परामर्श कर रहे हैं।

    MRI, CT स्कैन, एक्स-रे, सोनोग्राफी, ECG, इको और पैथोलॉजी सहित सभी जांच और दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध हैं। महिलाओं के लिए स्तन कैंसर की जांच मैमोग्राफी और थर्मल स्कैनिंग मशीन से की जा रही है। मुंह, गले और बच्चेदानी के कैंसर की निःशुल्क स्क्रीनिंग हो रही है। दंत विभाग में AI आधारित मशीन से दो मिनट में रिपोर्ट मरीजों के व्हाट्सएप पर भेजी जा रही है।

    जयपुर फुट व कृत्रिम अंग से दिव्यांगों को नई राह

    शिविर में विनय मित्र मंडल द्वारा दिव्यांगजनों के लिए जयपुर पैर और कृत्रिम हाथ-पैर का निर्माण किया जा रहा है। इंदौर, लखनऊ और रायपुर के विशेषज्ञ कारीगर निःशुल्क कृत्रिम अंग उपलब्ध करा रहे हैं। दिव्यांगों का परीक्षण कर ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर और बैसाखी उपलब्ध कराई जा रही है। मुख बाधिरों की ऑडियोमेट्री जांच कर श्रवण यंत्र प्रदान किया जा रहा है।

    हजारों सेवाकर्मी जुटे, कल होगा सम्मान एवं समापन समारोह

    शिविर में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पंजीयन, जांच और परामर्श काउंटरों पर भारी भीड़ रही। मरीजों के लिए फल, नाश्ता और भोजन निःशुल्क उपलब्ध कराया गया। लगभग 1500 पैरामेडिकल स्टाफ और 500 स्वयंसेवक सेवाएं दे रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के 500 से अधिक स्वयंसेवक व्यवस्था और मरीज सहायता में जुटे हुए हैं।

    समापन समारोह:
    दिनांक: 22 दिसंबर 2025, दोपहर 12 बजे
    स्थान: आयुर्वेदिक कॉलेज कैंपस, जी.ई. रोड, रायपुर
    मुख्य अतिथि: राज्यपाल श्री रमेन डेका
    अध्यक्षता: पूर्व महाराष्ट्र राज्यपाल श्री रमेश बैस
    विशिष्ट अतिथि: सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल, विधायक श्री मोतीलाल साहू, श्री सुनील सोनी, श्री पुरंदर मिश्रा, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, जिलाध्यक्ष श्री रमेश ठाकुर

    आज की उपलब्धियों का सारांश

    सुपर स्पेशलिटी एम्स ओपीडी: 270
    सामान्य ओपीडी: 370
    मनोरोग विभाग: 70
    सर्जरी: 80
    हृदय रोग: 80
    मेडिसिन: 250
    श्वसन रोग: 80
    यूरोलॉजी: 60
    हड्डी रोग: 390
    ईएनटी: 280
    डेंटल: 820
    नेत्र विभाग: 1100
    फिजियोथैरेपी: 150
    शिशु रोग विभाग: 100

    वैकल्पिक चिकित्सा:
    आयुर्वेदिक: 2500
    एक्यूप्रेशर: 500
    एक्यूपंक्चर: 125

    जांच सेवाएं:
    एक्स-रे: 260
    सोनोग्राफी: 380
    ईसीजी: 100
    MRI: 10
    CT: 12
    ब्लड सैंपल: 4800
    शुगर जांच: 5200
    अन्य पैथोलॉजी: 100

    दवाओं का वितरण: 1250 लोगों को आयुर्वेदिक दवाएं
    दिव्यांग सहायता: 26 कृत्रिम अंग, 12 श्रवण यंत्र, 65 बैसाखी, 128 ट्राइसाइकिल, 8 व्हीलचेयर, 6 वॉकर

    कुल सेवाएं आज: 19,947

    मेगा हेल्थ कैंप–2025 स्वास्थ्य, सेवा और समर्पण की मिसाल प्रस्तुत करता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    सरकारी नौकरी के नाम पर बड़ा खेल: फर्जी नियुक्ति पत्र में 5 विभागों की भर्ती दिखाकर युवाओं को ठगा, सचिवों के डिजिटल सिग्नेचर तक नकली

    April 24, 2026

    शीतल प्रसाद पाटनवार स्वच्छता योद्धा से सम्मानित ; दुलहरा सरोवर रतनपुर में चलाया सफाई अभियान

    April 24, 2026

    24 अप्रैल राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस: ग्राम स्वराज, सहभागिता और लोकतंत्र की जड़ें

    April 24, 2026

    गौ सेवा एवं संरक्षण करना सभी का दायित्व है: डाॅ पाठक

    April 24, 2026

    अंग्रेजों के जमाने का कलेक्ट्रेट भवन का होगा संरक्षण: होगा कायाकल्प

    April 24, 2026

    नाबालिग को भगाकर किया दुष्कृत्य आरोपी पकड़ा गया

    April 24, 2026
    Editors Picks

    सरकारी नौकरी के नाम पर बड़ा खेल: फर्जी नियुक्ति पत्र में 5 विभागों की भर्ती दिखाकर युवाओं को ठगा, सचिवों के डिजिटल सिग्नेचर तक नकली

    April 24, 2026

    शीतल प्रसाद पाटनवार स्वच्छता योद्धा से सम्मानित ; दुलहरा सरोवर रतनपुर में चलाया सफाई अभियान

    April 24, 2026

    24 अप्रैल राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस: ग्राम स्वराज, सहभागिता और लोकतंत्र की जड़ें

    April 24, 2026

    गौ सेवा एवं संरक्षण करना सभी का दायित्व है: डाॅ पाठक

    April 24, 2026
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.