छत्तीसगढ़

शराब का कारोबार करने वाले युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा, भेजा गया जेल

आरोपी के कब्जे से 44.100 लीटर लगभग कच्ची महुआ शराब कीमती 4400/- रुपये जप्त

भटगांव:  बिलाईगढ़ के मार्गदर्शन पर अवैध शराब,जुआ,सट्टा जैसे थाना क्षेत्रों में होने वाली अवैधानिक कार्यो में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, इसी तारतम्य में थाना प्रभारी सउनि अमृत भार्गव के नेतृत्व में आज दिनांक 03.02.2024 को थाना प्रभारी महोदय के मय शासकीय वाहन CG 03 A 0226 में हमराह आरक्षक 254, म. आर. 256 के साथ टाऊन पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था, कि बस स्टैण्ड भटगांव के पास जरिये मोबाईल फोन से सूचना मिला की ग्राम सलौनीकला का शत्रुहन बड़े तालाब पार के अगल अगल जगहों पर अधिक मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु छिपाकर रखा है,

सूचना पर गवाहो के समक्ष मुखबीरी पंचनामा तैयार कर धारा 160 जा0फौ0 का नोटिस देकर सहमति प्राप्त कर साथ में लेकर मौका स्थल पहूंचकर शत्रुहन जाटवर को प्रयोजन बताकर तलाशी पंचनामा तैयार कर खुद का स्टाफ का एवं गवाह का शत्रुहन जाटवर से तलाशी करवाकर सूचना मिले स्थान का तलाशी लिया, ग्राम सलौनीकला का शत्रुहन जाटवर सलौनीकला बड़े तालाब पार में छिपाकर रखें 01. एक पीले रंग के प्लास्टिक बोरी में हाथ भट्ठी का अवैध कच्ची महुआ शराब 130 पाउच प्रत्येक में 300-300ml बंधा हुआ जुमला 39 लीटर लगभग कीमती 3900/रूपये 02. एक प्लास्टिक सफेद रंग थैला के अंदर 17 पाऊच अवैध हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब प्रत्येक में 300-300ml बंधा हुआ जुमला 5.100 लीटर लगभग कीमती 500/रूपये कुल जुमला 44.100 लीटर कुल किमती 4400/रूपये रखें मिला ।आरोपी को अवैध रूप से बिक्री हेतु शराब रखने के संबंध में वैध कागजात मांगा जो कोई वैध कागजात नहीं होना लिखित में दिया। उक्त शराब को आरोपी के पेश करने पर समक्ष गवाहों के मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से मौके पर दिनांक 03.02.2024 के 20/25 बजे विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी शत्रुहन जाटवर पिता भैय्यालाल जाटवर उम्र 32 साल साकिन सलौनीकला थाना भटगांव के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अर्न्तगत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेजा गया है। संपूर्ण कार्यवाही में सउनि अमृत भार्गव थाना प्रभारी एवं समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!