Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

माँ का अपमान बर्दाश्त नहीं: विष्णुदेव साय ने साझा की भावुक कविता, राहुल गांधी को बिना नाम लिए नसीहत

21/09/2026 - 1:53 PM

तीज मिलन में उमड़ा मानिकपुरी पनिका समाज, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

20/09/2026 - 11:15 PM

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बिलासपुर के पनिका समाज दी प्रोफेसर डॉ फूलदास महंत को दी बधाई

20/09/2026 - 10:25 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, September 22
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»महापौर मीनल चौबे के हाथों मेयर कप क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ विधिवत शुभारंभ
छत्तीसगढ़ रायपुर

महापौर मीनल चौबे के हाथों मेयर कप क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ विधिवत शुभारंभ

HD MAHANTBy HD MAHANT24/02/2026 - 5:00 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर 24 फरवरी 2026/राजधानी में खेल और उत्साह का माहौल उस समय चरम पर पहुंच गया, जब रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने खुद बल्ला थामकर मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा का विधिवत शुभारंभ किया। नेताजी सुभाषचन्द्र बोस स्टेडियम में आयोजित इस स्पर्धा का आयोजन नगर निगम के खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में किया जा रहा है। उद्घाटन अवसर पर नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी और आयुक्त विश्वदीप ने भी बल्लेबाजी कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

मेयर कप की खास बात यह है कि प्रत्येक टीम में दो महिला खिलाड़ी और दो प्लेसमेंट कर्मचारी अनिवार्य रूप से शामिल होंगे। इतना ही नहीं, हर मैच की पहली गेंद महिला खिलाड़ी द्वारा डाली जाएगी और पहली गेंद महिला खिलाड़ी ही खेलेंगी। नियमित अधिकारी-कर्मचारी और वार्ड पार्षद जनप्रतिनिधि भी टीम का हिस्सा हैं, जिससे यह प्रतियोगिता खेल के साथ-साथ सहभागिता और समावेशन का भी संदेश दे रही है।

उद्घाटन मैच जोन 7 और जोन 10 के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जोन 10 ने निर्धारित 10 ओवरों में 139 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जोन 10 के बल्लेबाज नकुल ने शानदार शतक जड़ते हुए मुकाबले को रोमांचक बना दिया। हालांकि जवाब में उतरी जोन 7 की टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए मैच अपने नाम कर लिया। जोन 7 के खिलाड़ी गोपाल ने महज 22 गेंदों में 68 रन की विस्फोटक पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बने।

प्रतियोगिता का रोमांच 25 फरवरी को भी जारी रहेगा, जब जोन 3 और जोन 2 के बीच एक मुकाबला तथा जोन 6 और जोन 9 के बीच दूसरा मैच खेला जाएगा। ये मैच क्रमशः शाम 6 बजे और रात 8 बजे से शुरू होंगे। सभी मुकाबले 10-10 ओवरों के सीमित प्रारूप में खेले जा रहे हैं। 26 और 27 फरवरी को क्वार्टर फाइनल के दो-दो मैच, 28 फरवरी को सेमीफाइनल और 1 मार्च को ग्रैंड फिनाले खेला जाएगा।

See also  भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा ₹100 करोड़ का अरपा बैराज, मानसून से पहले शहर में हाहाकार

उद्घाटन समारोह में खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग अध्यक्ष नंदकिशोर साहू, वित्त विभाग अध्यक्ष महेंद्र खोडियार, नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग अध्यक्ष मनोज वर्मा, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, राजस्व विभाग अध्यक्ष अवतार भारती बागल, जल कार्य विभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू, पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग अध्यक्ष भोलाराम साहू, लोक कर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल सहित विभिन्न जोनों के अध्यक्ष, पार्षदगण, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में क्रिकेटप्रेमी मौजूद रहे।

मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा ने नगर निगम परिवार और शहरवासियों के बीच खेल भावना, एकजुटता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का संदेश देते हुए राजधानी में खेल का नया उत्साह भर दिया है।

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

माँ का अपमान बर्दाश्त नहीं: विष्णुदेव साय ने साझा की भावुक कविता, राहुल गांधी को बिना नाम लिए नसीहत

21/09/2026 - 1:53 PM

तीज मिलन में उमड़ा मानिकपुरी पनिका समाज, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

20/09/2026 - 11:15 PM

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बिलासपुर के पनिका समाज दी प्रोफेसर डॉ फूलदास महंत को दी बधाई

20/09/2026 - 10:25 PM

केसारी में मवेशी तस्करी का खुलासा, 34 भैंस-भैंसे जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

18/09/2026 - 3:50 PM

ग़ज़ल का भविष्य उज्ज्वल है, बस उसे नई पीढ़ी की धड़कन से जोड़ना होगा : जसप्रीत ‘जाज़िम’ शर्मा

13/09/2026 - 11:50 PM

दुख की घड़ी में समाज के बीच पहुंचे डॉ. ललित मानिकपुरी, एकजुटता का दिया संदेश

10/09/2026 - 9:17 PM

Comments are closed.

पोस्ट

माँ का अपमान बर्दाश्त नहीं: विष्णुदेव साय ने साझा की भावुक कविता, राहुल गांधी को बिना नाम लिए नसीहत

21/09/2026 - 1:53 PM

तीज मिलन में उमड़ा मानिकपुरी पनिका समाज, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

20/09/2026 - 11:15 PM

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बिलासपुर के पनिका समाज दी प्रोफेसर डॉ फूलदास महंत को दी बधाई

20/09/2026 - 10:25 PM

केसारी में मवेशी तस्करी का खुलासा, 34 भैंस-भैंसे जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

18/09/2026 - 3:50 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.