बिलासपुर 7 मार्च 2026/होली पर्व के दौरान शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में पुलिस बल ने व्यापक कार्रवाई की है। कोनी, सीपत और कोनी, सिविल लाइन थाना क्षेत्रों में संभावित विवाद और हुड़दंग की आशंका को देखते हुए कुल और 15 उपद्रवियों और संदेहियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। साथ ही नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 7 चालकों पर भी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। कोनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने चार लोगों पर बीएनएसएस की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में पप्पू उर्फ राहुल मानिकपुरी (30) निवासी बॉम्बे
आवास देवनगर, राधेश्याम लोनिया (48) निवासी गतौरी, राजू सूर्यवंशी (28) और गौतम सूर्यवंशी (19) निवासी रमता शामिल हैं। सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।सीपत थाना क्षेत्र में भी होली के दौरान हुड़दंग करने और लोगों से गाली-गलौज करने वाले चार बदमाश को गिरफ्तार किया गया। इनमें अरुण कुमार कर्षण उर्फ खुटती (28) और सूरज सूर्यवंशी (20) निवासी कुंवरा उमेश केसर (24) निवासी सीपत तथा दीलिप कुरैर् (42) निवासी देवरी शामिल हैं। इनके खिलाफ बीएनएमएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
वहीं सिविल लाइन थाना क्षेत्र में झगड़ा विवाद की आशंका को देखते हुए सात लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। उपद्रवी तत्वों में नरेश रजक (47) निवासी जूना बिलासपुर, राजवामल पहारे (32) निवासी ओमनगर जरहाभाठा और सेवन परे (19) निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा शामिल हैं। इसके अलावा प्रसून यादव (21) किवली राजेंद्र नगर, गुलशन पटेल(21) निवासी मंगला धुरीपारा, चिरंजीव पांडेय (21) निवासी जूना बिलासपुर और प्रदीप यादव (33) निवासी नूतन चौक अटल आवास के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर गहन जांच अभियान भी चलाया। इस दौरान नशे की हालत में वाहन चलाते 7 चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए यह चुस्त व्यवस्था की गई थी।

