रायपुर, 21 जून 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने संत कबीर साहेब जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि कबीर साहेब जी न सिर्फ एक आध्यात्मिक संत थे, बल्कि वे एक समाज सुधारक और युग-प्रवर्तक भी थे। कबीर साहेब ने अपने दोहों और भजनों के माध्यम से समाज को एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया। उनके विचारों ने भारत समेत पूरी दुनिया को प्रभावित किया। सत्य, अहिंसा, दया, करुणा, परोपकार और सामाजिक समरसता के उनके संदेश को छत्तीसगढ़ के लोगों ने भी आत्मसात किया है। कबीरधाम से लेकर दामाखेड़ा तक उनके अनुयायियों ने आज भी उनके विचारों की अलख जगा रखी है। कबीर साहेब जी ने हमेशा सामाजिक कुरीतियों को प्रहार किया और मानवतावादी समाज की रचना के लिए प्रेरित किया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक बने हुए हैं।
Read Next
5 hours ago
बिलासपुर में प्रशासन रहेगा हाई अलर्ट; कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्रवाई; आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त रखने के हुए निर्देश
5 hours ago
बिलासपुर शहर को शीघ्र मिल रहा है राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
5 hours ago
बारातियों को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा: डीजे पर नाचने को लेकर हुआ बवाल
22 hours ago
(मिथक बनाम सच्चाई) “सिकाडा” – कीट नहीं, कोरोना का नया वेरिएंट; तथ्य, भ्रम और वास्तविकता का विश्लेषण
24 hours ago
विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर दिव्यांग बच्चों का दंत परीक्षण, डेंटल किट का वितरण
1 day ago
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खाद पर कड़ी निगरानी: कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश, किसानों को राहत
1 day ago
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में टीबी पर निर्णायक जंग: 100 दिन, गांव-गांव स्क्रीनिंग अभियान शुरू
1 day ago
चमत्कार है या बिजनेस : ट्यूशन संस्कृति का अद्भुत युग
1 day ago
चाकू की नोक पर 50 हजार की लूट, आरोपी गिरफ्तार
1 day ago
ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत
Related Articles
Check Also
Close

