बिलासपुर 19 फरवरी 2026/कई सालों से निगम के की दुकानों का किराया नहीं जमा करने वाले दुकानों पर नगर निगम ने तालाबंदी कर दी है। शहर में 20 दुकानों में ताला लगाने की कार्रवाई नगर निगम के द्वारा की गई है ।महिला समृद्धि बाजार नेहरू नगर गणेश चौक में 11 से अधिक महिला दुकानदारों ने 4 साल से अधिक समय से दुकान का किराया नहीं पटाया है ऐसे 11 दुकानों में आज ताला लगाने की कार्रवाई नगर निगम के द्वारा की जा रही है। वही नूतन चौक सरकंडा में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत दुकान आवंटन की गई थी और यहां के 8 दुकानदारों ने पिछले कई सालों से दुकानों का किराया नहीं जमा किया है। नूतन चौक में भी तनाव की स्थिति रही और महिला श्रमिद्धि बाजार में निगम की टीम ने तालाबंदी की कार्रवाई की कई दुकानदार किराया जमा करने पहुंचेहैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 में 31 मार्च के पहले राजस्व विभाग द्वारा राजस्व की वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। शनिचरी बाजार में भी इसके पहले कुछ दुकानों में तालाबंदी की कार्रवाई की गई थी और
आज नेहरू नगर गणेश चौक तथा नूतन चौक सरकंडा में ताला लगाने की कार्रवाई की जा रही है। निगम की इस कार्रवाई से दुकानदारों में काफी आक्रोश देखा गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.





