Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

1971 से छीने गए ST अधिकारों की बहाली की मांग तेज, 11 अक्टूबर को मंडला में जुटेगा पनिका-पनका समाज

09/10/2026 - 6:12 PM

50वें वर्ष में भव्य रूप लेगा मध्य नगरी दुर्गा उत्सव, कोलकाता के कारीगर बनाएंगे आकर्षक पंडाल

08/10/2026 - 7:30 PM

दशगात्र कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष डॉ. ललित मानिकपुरी, गोविंद दास को दी श्रद्धांजलि

08/10/2026 - 1:07 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»रायपुर»प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की पत्रकारों से चर्चा
रायपुर छत्तीसगढ़

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की पत्रकारों से चर्चा

HD MAHANTBy HD MAHANT29/08/2026 - 3:57 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

जन सूत्र/ रायपुर/29 अगस्त 2026। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बस्तर प्रवास के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कल से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का प्रशिक्षण। जगदलपुर में होगा। तीन दिन तक चलेगा। सभी पांचों संभाग में प्रशिक्षण होगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों का हनन करने यूसीसी लागू करने जा रही। हम इसका विरोध करते है। इसके लागू होने से आदिवासियों को मिल रहे विशेष संवैधानिक प्रावधान खत्म हो जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद युवाओं के सपनों को बेचा जा रहा। कृषि विवि में तीन परीक्षा के पेपर लीक हुए। यह तो केवल तीन का खुलासा हुआ है भाजपा की सरकार बनने के बाद कोई भी परीक्षा निष्पक्ष नहीं हुई। आरक्षक भर्ती वन रक्षक भर्ती, आर आई प्रमोशन, पीडब्ल्यू डी सब इंजीनियर भर्ती पीएससी की एएसआई भर्ती सभी में गड़बड़ियां हुई। सरकार भर्ती परीक्षाओं में घोटाले कर युवाओं का भविष्य अंधकार में डाल रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बिजली के दाम बढ़ाने, बिजली में 400 यूनिट छूट खत्म करने स्मार्ट मीटर लगा कर जनता को लूटने से सरकार का मन नहीं भरा अब वह बिजली कंपनी ही बेचने जा रही। पहले मंत्री मंडल ने विद्युत कंपनी के शेयर को बेचने का फैसला लिया अब निजी कंपनी को बिजली सप्लाई का ठेका देने की तैयारी है हम इसका विरोध करते है। हमारे बिजली सत्याग्रह के मुद्दों में निजीकरण का विरोध भी शामिल होगा।

See also  माधो प्रसाद साहू ! 7 अप्रैल को न्यायालय कलेक्टर सारंगढ़ में हाजिर हो

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा बस्तर पंडुम 2025 के दौरान किए गए वायदे के तहत बस्तर के नक्सल मुक्त घोषित गांवों को विकास कार्यों के लिए अलग से 1-1 करोड़ की राशि कब मिलेगी यह बताए सरकार। नक्सल हिंसा से पीड़ित परिवार मुआवजा के लिए और मुख्य धारा में लौटे समर्पित योजना के लाभ के लिए भटक रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि नक्सलियों के सहयोगी होने का फर्जी आरोप लगाकर जेलों में बंद हजारों आदिवासियों की रिहाई कब होगी? डबल इंजन सरकार में आपस में ही समन्वय नहीं है, बैसाखी पर चल रही केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश और बिहार को विशेष पैकेज दे रही है लेकीन छत्तीसगढ़ को नहीं, उल्टे केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती का पैसा पाई पाई वसूला जा रहा है, राज्य के बजट में इस राशि का प्रावधान ही नहीं है, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बिजली, पानी से लेकर सड़क साफ-सफाई और सड़कों की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है, डबल इंजन की सरकार आम जनता के लिए ट्रबल इंजन साबित हो रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि खनिज संसाधनों का निजीकरण और असंतुलित दोहन बंद हो, एनएमडीसी का मुख्यालय छत्तीसगढ़ में लाया जाए जिससे केंद्रीय करों में राज्यांश छत्तीसगढ़ की मिले, भर्ती में यहां के युवाओं प्राथमिकता मिले। खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2026 बस्तर के आर्थिक, सामाजिक हितों के खिलाफ है। केंद्र सरकार द्वारा बिना चर्चा के थोपा गया नया खनिज संसाधन अधिनियम बस्तर के आर्थिक और सामाजिक हितों के खिलाफ है। भाजपा की सरकार में डीएमएफ और सीएसआर मद की राशि पहले ही भ्रष्टाचार की भेट चढ़ रही है अब नए कानून से पेसा (PESA) और पांचवीं अनुसूची का उल्लंघन होगा, यह सरकार आदिवासी हितों की अनदेखी कर रही है।

See also  मतदान करते फोटो, वीडियो लेने और सोशल मीडिया में शेयर करने पर जा सकते हैं जेल

सुशील आनंद शुक्ला,अध्यक्ष कांग्रेस संचार विभाग
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

50वें वर्ष में भव्य रूप लेगा मध्य नगरी दुर्गा उत्सव, कोलकाता के कारीगर बनाएंगे आकर्षक पंडाल

08/10/2026 - 7:30 PM

दशगात्र कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष डॉ. ललित मानिकपुरी, गोविंद दास को दी श्रद्धांजलि

08/10/2026 - 1:07 PM

काछन गादी की बालू पूजा में जुटा पनका-पनिका समाज

05/10/2026 - 4:52 PM

सरयूपारीय ब्राह्मण समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षा, खेल और कला के क्षेत्र की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

03/10/2026 - 4:28 PM

गांधी जयंती पर सुमित दास का आह्वान: एकता, अस्मिता और अधिकार के लिए शांतिपूर्ण संघर्ष का संकल्प

02/10/2026 - 12:15 AM

RTI पर जवाब से असंतुष्ट बिहारी दास मुरचले ने लगाई पहली अपील, आदिमजाति विकास विभाग के जवाब पर उठे सवाल

29/09/2026 - 4:40 PM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

1971 से छीने गए ST अधिकारों की बहाली की मांग तेज, 11 अक्टूबर को मंडला में जुटेगा पनिका-पनका समाज

09/10/2026 - 6:12 PM

50वें वर्ष में भव्य रूप लेगा मध्य नगरी दुर्गा उत्सव, कोलकाता के कारीगर बनाएंगे आकर्षक पंडाल

08/10/2026 - 7:30 PM

दशगात्र कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष डॉ. ललित मानिकपुरी, गोविंद दास को दी श्रद्धांजलि

08/10/2026 - 1:07 PM

काछन गादी की बालू पूजा में जुटा पनका-पनिका समाज

05/10/2026 - 4:52 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.