छत्तीसगढ़

स्वामी आत्मानंद स्कूल राजपुर के प्रिंसिपल और टीचर्स को नोटिस:बलरामपुर में 5वीं के स्टूडेंट नहीं बता पाए थे मुख्यमंत्री, देश और राज्य का नाम

बलरामपुर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजपुर के प्राचार्य और शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पढ़ाई में लापरवाही बरतने पर ये नोटिस जारी किया गया है।

एक दिन पहले सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया था। इस दौरान कक्षा 5वीं के विद्यार्थियों से मुख्यमंत्री का नाम, देश का नाम, राज्य के बारे में पूछने पर वे कुछ भी नहीं बता सके।

प्राचार्य और शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी

इसकी जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी को मिली, तो उन्होंने स्वामी आत्मानंद विद्यालय राजपुर के प्राचार्य विजय तिर्की, संविदा प्रधान पाठक जयंत राणा, संविदा सहायक शिक्षक अंकित कुमार तिर्की, अलोक कुमार गुप्ता, खुशबू जायसवाल, ममता रूबी कुजूर, पूजा तिर्की को अध्यापन कार्य में कोई रुचि नहीं रखने और विभाग की छवि धूमिल करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें जवाब देने के लिए 3 दिन का समय दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!