बिलासपुर 9 मार्च 2026/गर्मी की शुरुआत के साथ ही शहर में पानी की समस्या एक बार फिर सामने आने लगी है। बिलासपुर के कई वार्डों में पेयजल संकट बना हुआ है जो गर्मी बढ़ने के साथ और भी विकराल रूप ले लेता है। ऐसे में लोगों को रोज मर्रा की जरूरतों के लिए पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने अपनी ओर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन वार्डों में पानी की समस्या ज्यादा है वहां टैंकर के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जाएगी ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि टैंकर से लाया गया पानी सीधे मेहल्लों में रखे सिंटेक्स टैंकों में खाली किया जाएगा इससे स्थानीय निवासी जरूरत के अनुसार आसानी से पानी का उपयोग कर सकेंगे और पानी वितरण में भी सुविधा होगी कलेक्टर ने यह भी बताया कि प्रशासन द्वारा बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए अभी से तैयारियां की जा रही हैं। बारिश के पानी का अधिक से अधिक संग्रहण हो सके इसके लिए विभिन्न स्तरों पर योजना बनाई जा रही है इसी कड़ी में मनरेगा के तहत तालाबों का गहरीकरण कराया जाएगा ताकि वर्षा जल का बेहतर संचयन हो सके। प्रशासन का मानना है कि इस पहल से आने वाले समय में जल संकट की स्थिति से निपटने में काफी हद तक मदद मिलेगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




