Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    नया बस्तर: संघर्ष से विकास की ओर बढ़ती एक नई कहानी

    27/04/2026 - 10:59 AM

    संभाग के सबसे बड़े व्यावसायिक केंद्र में नकली सामान का जाल गहराया-

    27/04/2026 - 10:55 AM

    शहर में आवारा व हिंसक कुत्तों का बढ़ता खतरा, हर दिन हो रहे हमले

    27/04/2026 - 10:51 AM
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 28
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    छत्तीसगढ़ बिलासपुर

    हमारा बिलासपुर स्टेशन वर्ल्ड क्लास बनेगा नवंबर माह से नव निर्माण के कार्य शुरू

    HD MAHANTBy HD MAHANT05/11/2024 - 5:03 AM
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर। रेल मंत्रालय की महत्वाकांक्षी अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों की गति बढ़ेगी। निर्माण कार्य के दौरान वर्तमान में मिलने वाली सुविधाओं को अस्थाई तौर पर इधर-उधर करने की कवायद चल रही है। जिसमें सबसे प्रमुख जनरल टिकट काउंटर है। इसे आरक्षण भवन में और रिजर्वेशन केंद्र को नई जगह पर शिफ्टिंग की तैयारी है।

    रेलवे का मानना है कि सुविधाओं की जगह बदलने से थोड़ी दिक्कत यात्रियों को होगी। लेकिन, जब योजना पूरी हो जाएगी और बिलासपुर स्टेशन विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस हो जाएगा, तब यात्रीगण पुरानी तकलीफे भूल जाएंगे। स्टेशन पहुंचने के बाद जुबान से केवल स्टेशन की प्रशंसा ही निकलेगी।जिस दिन से अमृत भारत योजना में जोनल रेलवे स्टेशन का नाम शामिल किया गया है। शहरवासियों में इस बात को लेकर जिज्ञासा है कि स्टेशन का स्वरूप कैसा होगा। इस स्टेशन के तहत विकसित होने के बाद सुविधाओं का विस्तार कैसा होगा। इसे देखते हुए ही रेल प्रशासन ने प्रस्तावित रेलवे स्टेशन के स्वरूप का माडल भी तैयार किया है। इस माडल को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि बिलासपुर रेलवे स्टेशन कितना भव्य होगा। यह वाकई विश्वस्तरीय सुविधाओं से लेस होगा और स्वरूप एयरपोर्ट की तरह होगा। टेंडर के बाद प्रारंभिक स्तर का कार्य प्रारंभ भी हो गया है। जिसमें सबसे पहले पार्किंग को शामिल किया गया है। स्टेशन के सामने की पार्किंग के लिए अस्थाई वाहन स्टैंड मुल्कराज होटल के पीछे में बनाया जा रहा है। जिसका लगभग पचहत्तर फीसद कार्य हो चुके हैं। जहाँ ढलाई के साथ सफाई भी हो रही है। जैसे ही बचे हुए काम पूरे होंगे पार्किंग शिफ्ट कर दी जाएगी। इसके साथ गेट नंबर चार से लेकर गेट नंबर दो तक सामने के हिस्से में तोड़फोड़ आदि कार्य चलेंगे। इस दौरान इन तीनों गेट से यात्रियों को गुजरने में दिक्कत भी होगी। ऐसा भी माना जा सकता है कि यात्रियों के लिए गेट क्रमांक एक ही प्रमुख होगा। यहीं से यात्री प्रवेश करेंगे और बाहर निकलेंगे। इस निर्माण कार्य को देखते हुए गेट क्रमांक तीन पर स्थित जनरल टिकट काउंटर को भी आरक्षण केंद्र में शिफ्ट करने की तैयारी है और आरक्षण केंद्र को दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाएगा। उपयुक्त स्थान न मिलने पर आरक्षण भवन में दोनों सुविधा संचालित हो सकती है।

    28 एकड़ पर विकसित होगा बिलासपुर स्टेशन

    विदित होकि 28 एकड़ पर 40 से 50 सालों में यात्रियों की संख्या को ध्यान में रख कर कार्य योजना बनाई गई है। बिलासपुर रेलवे स्टेशन को नया स्वरूप देने की कवायद शुरू हो चुकी है। नई बिल्डिंग सहित सुविधाओं के विस्तार पर 435 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे। योजना के तहत बिलासपुर शहर के दोनों किनारों पर उचित एकीकरण के साथ स्टेशन को सिटी सेंटर के रूप में विकसित करने तथा शहर को दोनों तरफ से जोड़ने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है। स्टेशन भवन का डिजाइन छत्तीसगढ़ के स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला से प्रेरित है।

    छैंसठ हजार यात्रियों की भीड़

    जोनल स्टेशन बिलासपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन का सबसे महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है। वर्तमान में यहां प्रतिदिन लगभग 65,800 यात्रियों का आवागमन होता है। आगामी 40 से 50 वर्षों में यात्रियों की संख्या प्रतिदिन लगभग 80 हजार से एक लाख होगी। माडल में दर्शाया गया है कि स्टेशन में प्रवेश एवं निकास के मार्ग किस तरह अलग-अलग होंगे। जिससे यात्रियों को भीड़ की वजह से परेशानी न हो। कांकोर्स में एक साथ 780 यात्रियों के बैठने के लिए 880 वर्ग मीटर वेटिंग एरिया, 13 सौ से अधिक वाहनों के लिए लगभग 31 हजार वर्ग मीटर का पार्किंग एरिया, तीन नए फुट ओवरब्रिज, 17 सौ वर्ग मीटर का कमर्शियल एरिया रहेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    नया बस्तर: संघर्ष से विकास की ओर बढ़ती एक नई कहानी

    27/04/2026 - 10:59 AM

    संभाग के सबसे बड़े व्यावसायिक केंद्र में नकली सामान का जाल गहराया-

    27/04/2026 - 10:55 AM

    शहर में आवारा व हिंसक कुत्तों का बढ़ता खतरा, हर दिन हो रहे हमले

    27/04/2026 - 10:51 AM

    बिलासपुर में जल संकट गहराया: बूंद-बूंद को तरस रहे लोग, टैंकरों के भरोसे कटी रातें

    27/04/2026 - 10:48 AM

    घर की बाड़ी में छिपा था ‘नशे का जाल’, पुलिस ने मारी रेड और 40 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार 

    26/04/2026 - 6:20 PM

    ऑटो में बैठते ही भरोसा टूटा, सुनसान घर में ले जाकर किया दरिंदगी का खेल—पुलिस ने आरोपी को 48 घंटे में किया गिरफ्तार 

    26/04/2026 - 10:10 AM
    Editors Picks

    नया बस्तर: संघर्ष से विकास की ओर बढ़ती एक नई कहानी

    27/04/2026 - 10:59 AM

    संभाग के सबसे बड़े व्यावसायिक केंद्र में नकली सामान का जाल गहराया-

    27/04/2026 - 10:55 AM

    शहर में आवारा व हिंसक कुत्तों का बढ़ता खतरा, हर दिन हो रहे हमले

    27/04/2026 - 10:51 AM

    बिलासपुर में जल संकट गहराया: बूंद-बूंद को तरस रहे लोग, टैंकरों के भरोसे कटी रातें

    27/04/2026 - 10:48 AM
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.