सुरेश सिंह वैस/बिलासपुर। डॉ श्यामा प्रसाद जी की जन्म जयंती पर हिंदू एकता संगठन के द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्य क्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, भाजपा के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, राजेश सिंह ठाकुर, सत्यजीत भौमिक, उपस्थित रहे। संगठन की ओर से 120 यूनिट रक्तदान किया गया। जिसमें संगठन के सदस्यों के अलावा शहर के नागरिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। विगत कई वर्षों से हिंदू एकता संगठन के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता रहा है। जिसमें थेलेसीमिया पीड़ित बच्चों को मुफ्त में रक्त उपलब्ध करवाना एवं जरूरतमंदों को रक्त की कमी ना हो इसका विशेष ख्याल रखा जाता है। संगठन का ये बरहवां रक्तदान शिविर था।

