छत्तीसगढ़

दो सड़क हादसे में 3 दोस्त समेत 4 की मौत:रायपुर में तेज रफ्तार बस और हाइवा ने बाइक सवारों को कुचला; एक गंभीर

रायपुर में दो अलग-अलग सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। एक तेज रफ्तार बस ने चार बाइक सवारों को कुचल दिया, जिसमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं दूसरी घटना में हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की जान चली गई। दोनों मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

अभनपुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ये पूरी घटना मंगलवार देर रात 12 बजे के आसपास की है। रायपुर की ओर से राजधानी ट्रेवल्स की बस तेज रफ्तार में बैलाडीला की ओर जा रही थी, तभी सामने की तरफ से एक बाइक पर चार युवक सवार होकर आ रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए।

बाइक में चार युवक सवार थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!