छत्तीसगढ़

शक में हत्यारा बना पति : पहले मर्डर कर नाला में फेंका शव, फिर थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

रायपुर। राजधानी के दोंदेकला स्थित पचेड़ा नाला में बोरी में मिले मानव कंकाल के रहस्य का पर्दाफाश हो गया है. साथ ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मृतका की पहचान साधना सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि आपसी विवाद के चलते पति ने ही पत्नी की हत्या की थी. फिर साक्ष्य छिपाने की नीयत से आरोपी ने शव को बोरी में भरकर नाले में फेंक दिया था. इतना ही नहीं इसके बाद पति ने पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतका की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी. मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है.मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को 25 नवंबर को सूचना मिली कि दोंदेकला स्थित पचेडा नाला में बोरी में एक लाश पड़ा हुआ है. इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची. यहां उन्होंने देखा कि एक सफेद प्लास्टिक की बोरी में मानव शरीर व कंकाल नुमा खोपडी बाहर था. खोपडी में लम्बी काली बाल अधपकी बिखरी हुई थी. बोरी का मुंह खुला हुआ था. अज्ञात मानव कंकाल का शेष भाग बोरी के अंदर था, जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!