छत्तीसगढ़

अयोध्या में 320 करोड़ की लागत से श्रीराम एयरपोर्ट तैयार:टर्मिनल डिजाइन राम मंदिर जैसा, नाइट लैंडिंग की सुविधा; 22 जनवरी से पहले उड़ानें शुरू होंगी

अयोध्या का मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट लगभग बनकर तैयार है। इसका टर्मिनल का डिजाइन राम मंदिर जैसा है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले इसे शुरू कर दिया जाएगा। इससे पहले सीएम योगी आज एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह भी रहे। सभी ने एयरपोर्ट के निर्माण काम का जायजा लिया।

टर्मिनल बिल्डिंग में एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।CM और मंत्रियों के निरीक्षण के बाद एयरपोर्ट के उद्घाटन और उड़ान की डेट जल्द तय होगी। इसके साथ ही किराया भी तय किया जाएगा।

इधर, एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि सबसे पहले भारतीय एयरलाइन कंपनी इंडिगो दिल्ली और अहमदाबाद के लिए फ्लाइट शुरू करेगी। दिल्ली के लिए रोज और अहमदाबाद के लिए हफ्ते में तीन दिन फ्लाइट मिलेगी।

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले योगी ने निरीक्षण किया।
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले योगी ने निरीक्षण किया।

जानिए श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बारे में…

  • 320 करोड़ की लागत से बन रहा एयरपोर्ट: सरकार 320 करोड़ की लागत से श्रीराम एयरपोर्ट बना रही है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अनुसार, एयरपोर्ट की बिल्डिंग राम मंदिर की तर्ज बनाई जा रही है। एयरपोर्ट का मुख्य भवन राजस्थान के बंशी पहाड़पुर के पत्थरों से बनाया जा रहा है। एयरपोर्ट का निर्माण तीन फेस में किया जा रहा है। पहले फेस में घरेलू उड़ान की सुविधा होगी। पूरे देश के एयरपोर्ट से अयोध्या की कनेक्टिविटी होगी। यहां पर 500 यात्रियों के एक बार में आने और जाने की सुविधा होगी। टर्मिनल-1 की बिल्डिंग में 250 यात्री आ-जा सकते हैं। इस तरीके की 500 यात्रियों की सुविधा होगी।
2200 मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा रन-वे बन चुका है। पहले घरेलू उड़ानें शुरू होंगी।
2200 मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा रन-वे बन चुका है। पहले घरेलू उड़ानें शुरू होंगी।
  • एयरपोर्ट का 95% से ज्यादा काम पूरा: एयरपोर्ट पर इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) में शामिल विभिन्न घटकों जैसे लोकलाइजर, ग्लाइड पथ, मार्कर, डीएमई आदि का कैलिब्रेशन भी किया जा चुका है। दो फेज में इसे बनाया जा रहा। 2200 मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा रन-वे बन चुका है। टर्मिनल बिल्डिंग और एयरपोर्ट में फीनिशिंग का काम 95% से ज्यादा पूरा हो गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!