6 से 10 दिसंबर तक 3 ट्रेनें फिर कैंसिल:बुदनी-बरखेड़ा में होगा नॉन इंटरलॉकिंग का काम, गोंडवाना और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस प्रभावित
छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली ट्रेनों फिर रद्द किए गए हैं। पश्चिम मध्य रेलवे ने भोपाल मंडल के बुदनी-बरखेड़ा के बीच चल रहे नान इंटरलॉकिंग काम की वजह से रेलवे ने 5 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। यह गाड़ियां 6 दिसंबर से 10 दिसंबर तक नहीं चलेंगी। इससे गोंडवाना और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के साथ ही पैसेंजर ट्रेनें भी प्रभावित रहेगी।
रेलवे प्रशासन की ओर से इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और मेंटनेंस का काम लगातार कराया जा रहा है। दावा है कि इस काम से रेलवे सुविधाओं में विस्तार होगा और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी। लेकिन, इन कार्यों के चलते पिछले एक सप्ताह से ट्रेनों को कैंसिल किया जा रहा है। जिस कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल में बुदनी-बरखेड़ा में होगा काम
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के साथ ही दूसरे जोन में भी विकास काम चल रहा है। इस बार रेलवे ने पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल मण्डल के भोपाल-इटारसी रेल खंड पर बुदनी-बरखेड़ा (घाट सेक्शन) के बीच तीसरी लाइन चालू करने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का काम करा रहा है।
रद्द होने वाली गाड़ियां
- 6 और 7 दिसंबर को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 12410 निज़ामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 8 और 9 दिसंबर को रायगढ़ से चलने वाली 12409 रायगढ़- निज़ामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 6, 7 और 8 दिसंबर को कोरबा से चलने वाली 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 8, 9 और 10 दिसंबर को अमृतसर से चलने वाली 18238 अमृतसर– बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 6 से 8 दिसंबर तक बिलासपुर से चलने वाली 08210 बिलासपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

