छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल का ट्वीट, रेवंत रेड्डी को सीएम बनने पर दी बधाई

रायपुर : रेवंत रेड्डी तेलंगाना के नए सीएम होंगे। भूपेश बघेल ने बधाई देते कहा,  तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष@revanth_anumula जी को मुख्यमंत्री के रूप में नव दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ. न्याय और प्रगति के पथ पर तेलंगाना अग्रसर हो, ऐसी हम सब कामना करते हैं।

बता दें कि तेलंगाना के अगले मुख्यमंत्री के लिए कांग्रेस के रेवंत रेड्डी के नाम पर मुहर लग गई है. वह राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे और सात दिसंबर को पद की शपथ लेंगे. कांग्रेस ने मंगलवार शाम को इसका आधिकारिक ऐलान कर दिया.

कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बैठक में बताया कि रेवंत रेड्डी तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री होंगे. वह अनुभवी हैं, उन्होंने सभी के साथ काम किया है और वह पहले ही तेलंगाना के लोगों को वादा कर चुके हैं कि उनके लिए काम करेंगे. उन्होंने बताया कि रेवंत रेड्डी सात दिसंबर को पथ की शपथ लेंगे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!