बिलासपुर 19 मार्च 2026/सीपत थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।सीपत थाना प्रभारी राजेश मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 मार्च 2026 को वह दोपहर में अपने प्लाट पर काम करने गई थी। शाम करीब 3:30 बजे जब वह वापस घर लौट रही थी, तभी गांव हरदाडीह निवासी संतोष कुमार पटेल (40 वर्ष) ने उसे अकेला पाकर पीछे से दौड़कर पकड़ लिया। आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर अश्लील बातें कीं और गाली-गलौज करते हुए छेड़छाड़ की। घटना की रिपोर्ट दर्ज होते ही सीपत पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार महिला अपराधों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पतासाजी की और उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी संतोष कुमार पटेल को न्यायालय में पेश न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




