छत्तीसगढ़
विधानसभा चुनाव में हार के बाद PCC चीफ दीपक बैज बोले – जनता का जनादेश स्वीकार, भाजपा की झूठ के सामने दब गया हमारा सच, मजबूत विपक्ष के साथ जनता की बनेंगे आवाज
रायपुर. विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पहली बार मीडिया से मुखातिब हुए. उन्होंने कहा, हमें जनता का जनादेश स्वीकार है. जनता ने हमें जो आशीर्वाद दिया है इसका हम सम्मान करते हैं. भाजपा के झूठ के सामने हमारा सच दब गया. चुनाव परिणाम से हम निराशा हैं, लेकिन हताश नहीं हैं. हम वापस मैदान ए जंग में उतरेंगे.
बैज ने कहा, छत्तीसगढ़ की जनता को पांच साल तक सभी वादे मिले, हमें इंतजार रहेगा. कांग्रेस पार्टी ने 5 साल ईमानदारी से काम किया. महिला माता बहने हो, या अनसूचित जाती हो, सभी वर्ग को साथ लेकर चलने का किया है. जिस हिसाब से हम लोगों ने काम किया है, हमें विश्वास था हम लोग यहां सरकार बनाएंगे. कही न कही भाजपा का झूठ भारी पड़ गया. हमारी कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है, हम जनादेश स्वीकार करते हैं

