छत्तीसगढ़

अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने पीएम फसल बीमा वाहन रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 06 दिसंबर 2023/अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने कलेक्टोरेट के मुख्य गेट के सामने संध्या 5 बजे पीएम फसल बीमा योजना के प्रचार वाहन रथ को पूजाकर
और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कृषि और उद्यानिकी विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। वर्तमान में फसल कटाई का अंतिम दौर चल रहा है और हल्की बारिश पिछले दो दिनों से जारी है। ऐसे में किसानों का फसल नुकसान होने की संभावना है। सभी किसान फसल नुकसान होने पर मुआवजा के लिए संबंधित बीमा कंपनी और अधिकारियो से सम्पर्क करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!