छत्तीसगढ़

दो क्लीनिक ​​​​​​​को किया गया सील:अवैध रूप से संचालित दो क्लीनिक पर कार्रवाई, आयुर्वेद डॉक्टर कर रहा था एलोपैथिक इलाज

बलरामपुर जिले में ग्राम बरियों एवं चरगढ़ में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक को सील कर दिया गया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजपुर राजीव जेम्स कुजूर और ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर के संयुक्त टीम ने मंगलवार को कार्रवाई की है। ​​​​

दरअसल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ग्राम बरियों में डॉ. ए.पी. मिश्रा (बी.ए.एम.एस.) के द्वारा अवैध रूप से क्लीनिक का संचालन करने की सूचना मिली थी। मिली शिकायत के आधार पर संयुक्त टीम ने क्लीनिक की जांच की।

क्लीनिक का नर्सिंग होम एक्ट में पंजीयन नहीं

जांच में पाया गया कि संचालनकर्ता द्वारा क्लीनिक का नर्सिंग होम एक्ट में पंजीयन नहीं कराया गया है। इसके अलावा क्लीनिक में आयुर्वेद डॉक्टर द्वारा एलोपैथिक इलाज भी किया जा रहा है व किसी भी प्रकार के दस्तावेजों का ठीक से रखरखाव नहीं किया जा रहा है।

मरीजों को भर्ती करने के लिए चार बेड भी लगाए गए थे।
मरीजों को भर्ती करने के लिए चार बेड भी लगाए गए थे।

दुकान के नाम पर अंदर अवैध रूप से क्लीनिक का संचालन

इसी तरह संयुक्त टीम ने ग्राम चरगढ़ में संचालित क्लीनिक का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जांच में पाया गया कि चौधरी मेडिकल हाल के नाम से ग्राम चरगढ़ में मेडिकल दुकान संचालित है। जहां एक लड़के के द्वारा मेडिकल दुकान का संचालन अवैध रूप से किया जा रहा है। उक्त लड़के के द्वारा दो महिलाओं का इलाज भी किया जा रहा था।

चार बेड भी लगाए गए थे

साथ ही दुकान के नाम पर अंदर अवैध रूप से क्लीनिक का संचालन भी किया जा रहा है। मरीजों को भर्ती करने के लिए चार बेड भी लगाए गए थे। उस लड़के से पूछताछ करने पर संतोष जनक जवाब नहीं दिया गया। जिसके बाद संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों क्लीनिक को सील कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!