छत्तीसगढ़

दपंती ने की आत्महत्या:गुड़ाखू नहीं लाने पर हुआ विवाद, रात में पत्नी ने खाया जहर, सदमे में पति ने भी किया सुसाइड

जांजगीर-चांपा जिले के सेमरिया गांव में पति-पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के बीच दुकान से गुड़ाखू नहीं लाने को लेकर विवाद हुआ था। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

मिली जानकारी अनुसार, सेमरिया गांव का रहने वाला शत्रुहान गोड (उम्र 40 ) ने अपनी पत्नी सावित्री बाई (उम्र 35 साल) को गुड़ाखू लाने को कहा था। वहीं गुड़ाखू नहीं लाने को लेकर गुरुवार की रात को शत्रुहान गोड ने अपनी पत्नी सावित्री बाई से वाद-विवाद की। विवाद बंद होने के बाद सावित्री बाई ने रात में जहर का सेवन कर घर के सामने खाट में सो गई।

खाट पर सो रही थी पत्नी

वहीं शत्रुहान गोड शुक्रवार की सुबह करीबन 8 बजे बकरी चराने घर से चला गया। बकरी चराकर शाम के 4 बजे घर आया तो देखा कि उसकी पत्नी सो रही है। उठाने पर भी नहीं उठी। आस-पास के लोगों को बुलाया गया, तो पता चला सावित्री बाई की मौत हो चुकी थी। इसके बाद ग्रामीणों ने शुक्रवार की देर शाम इसकी सूचना पुलिस को दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!