छत्तीसगढ़

बिलाईगढ़ धनसीर में गौरा-गौरी महोत्सव का आयोजन:विधायक कविता प्राण लहरे ने की पूजा-अर्चना, भगवान भोलेनाथ की बारात में शामिल हुए भक्त

बिलाईगढ़ के ग्राम धनसीर के मुहल्ला मांझा खोल में हर साल की तरह इस साल भी गौरा-गौरी का विवाह पूजन कार्यक्रम का आयोजित किया गया। गौरा-गौरी महोत्सव महिला समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे भी शामिल हुई।

बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे लोगों को सम्बोधित किया।
बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे लोगों को सम्बोधित किया।

बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे ​​​​​​​लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने भगवान शिव से खुशहाल जीवन जीने और सबके मनोकामना पूर्ण करने की प्रार्थना की। भगवान भोलेनाथ की बारात में भोले नाथ की जयकारा लगाते हुए बाजे-गाजे के साथ मांदर की ताल पर गीत गाते और नाचते-झूमते महिलाएं-पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए।

बिलाईगढ़ विधायक को भक्तों ने भेंट देकर स्वागत किया।
बिलाईगढ़ विधायक को भक्तों ने भेंट देकर स्वागत किया।

महिलाओं ने रात भर गौरा गौरी की विवाह गीत गाकर विवाह पूरा किया। लोगों ने विवाह मंडप को बहुत सुन्दर तरीके से सजाया था। वहीं सुबह मांदर के ताल के साथ गीत गाते हुए गांव के ठाकुर तालाब में विसर्जन किया गया। इस दौरान सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी।

गांव के ठाकुर तालाब में गौरा गौरी का विसर्जन
गांव के ठाकुर तालाब में गौरा गौरी का विसर्जन

कार्यक्रम की अध्यक्षता ​​​​​​​​​​​​​​धनसीर ग्राम पंचायत सरपंच पद्मा जनक साहू ने किया। वहीं विशिष्ट अतिथि द्रौपती महेन्द्र मरावी जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक -8, उमा द्रुपत सिंह राय जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक -09 बिलाईगढ़, आदिवासी नेता संजय सिंह कंवर उपस्थित रहे। गौरा गौरी महिला समिति के अध्यक्ष महेतरीन, उपाध्यक्ष विमला देवी कंवर, सचिव मायामती गहीर, कोषाध्यक्ष पूजा तोमर, संरक्षक ताराबाई तोमर के अलावा कई लोगों का सहयोग सराहनीय रहा।

Related Articles

Back to top button