Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    बोलती परछाइयां” का लोकार्पण: संवेदना और सरलता का सशक्त संगम

    April 19, 2026

    बिजली बिल का सच: ईमानदार उपभोक्ता पर चोरी का बोझ”

    April 18, 2026

    “अकती के अंधियार मा उजाला”सुनीता दीदी

    April 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 19
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    छत्तीसगढ़ HD MAHANTBy HD MAHANTJanuary 3, 2024

    BIG BREAKING: देशभर में ट्रक संचालकों और ड्राइवरों की हड़ताल समाप्त, सरकार के आश्वासन के बाद लिया फैसला, अभी लागू नहीं होगा नया नियम

    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर। हिट एंड रन केस के विरोध में दो दिन से जारी वाहन चालकों की देशव्यापी हड़ताल ख़त्म हो गई है. इसे लेकर केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में हुई अखिल भारतीय परिवहन कांग्रेस (All India Transport) की बैठक में यह निर्णय लिया गया है. सरकार ने कहा है कि, हिट एंड रन केस पर नया नियम अभी लागू नहीं किया जाएगा. सरकार के इस आश्वासन के बाद ट्रांसपोटर्स ने हड़ताल ख़त्म करने का फैसला किया है.

    अभी लागू नहीं होगा नया नियम – केंद्रीय गृह सचिव

    अखिल भारतीय परिवहन कांग्रेस की बैठक पर केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा, “हमने आज अखिल भारतीय परिवहन कांग्रेस के प्रतिनिधियों से चर्चा की. सरकार ये बताना चाहती है कि नए कानून और जुर्माने के प्रावधान अभी लागू नहीं हुए हैं. उन्होंने कहा, भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(2) लागू करने से पहले अखिल भारतीय परिवहन कांग्रेस से विचार विमर्श किया जाएगा. ड्राइवरों और ट्रांसपोर्टर की चिंंताओं को सुनने के बाद ही अंति निर्णय लिया जाएगा.

    गृह मंत्री शाह से मिला आश्वासन – AIMTC अध्यक्ष

    अखिल भारतीय मोटर परिवहन कांग्रेस (AIMTC) के अध्यक्ष अमृत लाल मदन ने गृह सचिव के साथ बैठक के बाद गतिरोध खत्म करने की अपील की. उन्होंने ड्राइवरों से कहा, आप सिर्फ हमारे ड्राइवर नहीं, सैनिक हैं. हम नहीं चाहते कि आप किसी भी असुविधा का सामना करें. उन्होंने कहा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आश्वस्त किया है कि सरकार, कानून के तहत 10 साल की सजा और जुर्माने के प्रावधान पर रोक लगाएगी. अमृत लाल मदन के मुताबिक अखिल भारतीय मोटर परिवहन कांग्रेस की अगली बैठक तक कोई कानून लागू नहीं किया जाएगा.

    गौरतलब है कि, हिट एंड रन से जुड़े कानून पर विवाद के बीच देशभर में ट्रांसपोर्टर्स और ड्राइवरों ने हड़ताल की. कानून के खिलाफ आक्रोश को देखते हुए गृह मंत्रालय ने तत्काल हस्तक्षेप किया. केंद्रीय गृह सचिव और ट्रांसपोर्टर्स के बीच बैठक के बाद सुलह हो गई. अब सभी ट्रांसपोर्टर विरोध छोड़कर तत्काल काम पर वापस लौटेंगे.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    बोलती परछाइयां” का लोकार्पण: संवेदना और सरलता का सशक्त संगम

    April 19, 2026

    बिजली बिल का सच: ईमानदार उपभोक्ता पर चोरी का बोझ”

    April 18, 2026

    “अकती के अंधियार मा उजाला”सुनीता दीदी

    April 18, 2026

    ट्रांसफर की धमकी देकर की लाखों की ठगी

    April 18, 2026

    प्राइवेट स्कूलों की भारी भरकम फीस पर सरकार ने दिखाई सख्ती

    April 18, 2026

    1 करोड़ से अधिक गांजा सहित तस्कर पकड़ा गया

    April 18, 2026
    Editors Picks

    बोलती परछाइयां” का लोकार्पण: संवेदना और सरलता का सशक्त संगम

    April 19, 2026

    बिजली बिल का सच: ईमानदार उपभोक्ता पर चोरी का बोझ”

    April 18, 2026

    “अकती के अंधियार मा उजाला”सुनीता दीदी

    April 18, 2026

    ट्रांसफर की धमकी देकर की लाखों की ठगी

    April 18, 2026
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.