छत्तीसगढ़

राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का सस्पेंस खत्म, MP से इन्हें बनाया उम्मीदवार

भोपाल. 15 राज्यों की 56 सीटों पर राज्यसभा चुनाव होने वाले हैं. मध्य प्रदेश में राज्यसभा की खाली सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव होंगे. जिसको लेकर कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश से अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है. कांग्रेस ने एमपी से अशोक सिंह को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस ने भी बीजेपी की तरह इस बार सभी को चौंका दिया है.

राज्यसभा के लिए नामांकित कांग्रेस उम्मीदवार अशोक सिंह मध्य प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. सिंह दिग्विजय सिंह के कट्टर समर्थक हैं.

अशोक सिंह ग्वालियर लोकसभा से चार बार चुनाव लड़ चुके हैं. 2007 में लोकसभा उपचुनाव में यशोधरा राजे सिंधिया चुनाव हार गए थे. 2009 में भी यशोधरा राजे सिंधिया से अशोक सिंह चुनाव हारे थे.

हालांकि अशोक सिंह ने 2014 में नरेंद्र सिंह तोमर को चुनाव हरा दिया था. फिर 2019 में विवेक शेजवलकर से डेढ़ लाख वोटो से कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव हार गए थे.

बीजेपी की तरह कांग्रेस ने भी राज्यसभा की एक सीट पर ओबीसी कार्ड खेला है. कांग्रेस ने सिंधिया के गढ़ ग्वालियर और नरेंद्र सिंह तोमर को टक्कर देने के लिए अशोक सिंह को उम्मीदवार बनाया है.

अशोक सिंह कांग्रेस पार्टी में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं. दिग्विजय सिंह के साथ कमलनाथ के भी करीबी माने जाते हैं. फिलहाल सिंह कांग्रेस में कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

बता दें कि ओबीसी वर्ग से राजमणि पटेल का कार्यकाल खत्म होने पर अब फिर ओबीसी वर्ग के अशोक सिंह पर कांग्रेस ने दांव लगाया है. अशोक सिंह ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से आते हैं, ये तीन बार लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं.

Related Articles

Back to top button