छत्तीसगढ़

पीएम सूर्य घर योजना के तहत हर महीने मिलेगी 300 यूनिट FREE बिजली, जानिए कैसे करें अप्लाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों लोगो के छतों पर सौर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित करने की सरकार की नई योजना की घोषणा की. पीएम मोदी ने कहा कि 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के साथ पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना का लक्ष्य हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करके एक करोड़ घरों को रोशन करना है. इस योजना के तहत लोगों को हर महीने 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिल सकेगी. इसके अलावा, लोग अधिक बिजली होने पर उसे बेच भी सकेंगे. योजना की घोषणा पहली बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट 2024-25 के दौरान की थी.

इस योजना के बारे में पीएम मोदी ने बताया है कि योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी दी जाएगी और इसे सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाएगा. पीएम मोदी ने कहा, “लोगों के बैंक खातों में सीधे दी जाने वाली ठोस सब्सिडी से लेकर भारी रियायती बैंक ऋण तक, केंद्र सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि लोगों पर लागत का कोई बोझ न पड़े.” सरकार शहरी स्थानीय निकायों और पंचायतों को भी अपने अधिकार क्षेत्र में छत पर सौर प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करेगी. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि साथ ही, इस योजना से अधिक आय, कम बिजली बिल और लोगों के लिए रोजगार सृजन होगा.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!