छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा आबादी साहू समाज की:इनकी संख्या 30 लाख से ज्यादा; भूपेश कार्यकाल में बनी क्वांटिफायबल रिपोर्ट वायरल

छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा आबादी साहू समाज के लोगों की है। इनकी संख्या 30 लाख 5 हजार 661 है। इसका खुलासा भूपेश कार्यकाल में बनवाई गई क्वांटिफायबल डेटा लीक से हुआ है जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसके मुताबिक 1 करोड़ 25 लाख 7 हजार 169 हेडकाउंट में सबसे बड़ा ओबीसी वर्ग है। यहां 95 जातियों के सदस्य OBC और आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणियों से ताल्लुक रखते हैं।

प्रदेश में दूसरी बड़ी जाति यादवों की है। इनकी संख्या 22 लाख 67 हजार 500 है। तीसरे नंबर पर निषाद समाज के लोग हैं। इनका हेडकाउंट 11 लाख 91 हजार 818 है। चौथे नंबर पर कुशवाहा समाज के सदस्य है। इनकी संख्या 8 लाख 98 हजार 628 है। वहीं पांचवे नंबर पर कुर्मी जाति है, इनकी संख्या प्रदेश में 8 लाख 37 हजार 225 है। ​​​​

रायपुर स्थित क्वांटीफायबल डाटा आयोग का कार्यालय।
रायपुर स्थित क्वांटीफायबल डाटा आयोग का कार्यालय।

आयोग की रिपोर्ट के अनुसार आबादी का प्रतिशत

जाति आबादी प्रतिशत
साहू, तेली 30 लाख 5 हजार 661 24.03
यादव, राउत 22 लाख 67 हजार 500 18.12
ढीमर/ केवट 11 लाख 91 हजार 818 9.52
मरार/पटेल 8 लाख 98 हजार 628 7.18
कुर्मी, चंद्रनाहू 8 लाख 37 हजार 225 6.69
पनिका 4 लाख 2 हजार 894 3.22
कलार, जायसवाल 3 लाख 91 हजार 176 3.12
मुस्लिम धर्मावलंबी वर्ग समूह 3 लाख 81 हजार 323 3.04
कोष्टा, देवांगन 3 लाख 20 हजार 33 2.55
धोबी, रजक 3 लाख 16 हजार 953 2.53

Related Articles

Back to top button