छत्तीसगढ़बिलासपुर

खजुराहो महोत्सव में नगर की कत्थक नृत्यांगना शुभांगी ने किया मनमोहन प्रदर्शन

सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी कथक नृत्य की प्रस्तुति देने वाली नगर की ख्याति प्राप्त कथक नित्यंगाना शुभांगी रॉय ने खुजराहो महोत्सव मध्य प्रदेश मे अपनी कला का प्रदर्शन किया। , इस महोत्सव की खास बात यह रही की पचासवें साल मे होने वाले शास्त्रीय नृत्य समागम का आयोजन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण एवम मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद के संय्युक्त प्रयासो से आयोजित किया गया,। इस महोत्सव के आयोजन मे एक साथ करीब दो हजार कथक नृत्यांगनाओं ने अपनी कथक नृत्य की प्रस्तुति दी जो की गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड मे दर्ज किया गया,। नित्य प्रदर्शन में अकेले नगर की रायगढ़ घराने की कथक नृत्यांगना शुभांगी रॉय ने भाग लिया,। शुभांगी रॉय ने अपने इस प्रदर्शन के लिए अपनी कथक गुरु एवम मौसी श्रीमती अनुपमा रॉय भोपाल का आभार माना है। , इस खुजराहो महोत्सव के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रहे। , साथ ही साथ कैबिनेट के मंत्रीगण संस्कृति विभाग के अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button