Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    3 मई – विश्व हास्य दिवस के अवसर पर हँसी केवल इंसान को ही मिली: ज़रा हँस लें, हा… हा… हा…

    03/05/2026 - 11:04 AM

    राजयोग ध्यान से तनावमुक्त और संतुलित जीवन

    03/05/2026 - 11:01 AM

    आज होगा प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का‘वार्षिकोत्सव 2026’ एवं सम्मान समारोह

    03/05/2026 - 11:00 AM
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 3
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Blog छत्तीसगढ़

    राज्य सरकार ने दी रोजगार पंजीयन एवं नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन सुविधा

    HD MAHANTBy HD MAHANT03/03/2024 - 11:20 AM
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सारंगढ़ बिलाईगढ़, 03 मार्च 2024/ कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू को जिला रोजगार एवं स्वरोजगर मागदर्शन अधिकारी ने विभागीय जानकारी में बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने युवाओं को रोजगार पंजीयन एवं नवीनीकरण की ऑनलाइन सुविधा दी है। राज्य शासन की नई व्यवस्था के तहत वेबसाईट https://erojgar.cg.gov.in/ईरोजगार डाॅट सीजी डाॅट जीओवी डाॅट इन पर जाकर अपना नवीनीकरण पंजीयन करा सकते हैं। संचालनालय, रोजगार एवं प्रशिक्षण रायपुर ने नवीन ई-रोजगार पोर्टल प्रचलन में लाया है। वे आवेदक जो पूर्व में रोजगार कार्यालय के पुराने पोर्टल में पंजीकृत हैं उन्हें नया पंजीयन, नवीनीकरण, अतिरिक्त योग्यता दर्ज यदि करना है तो उक्त पोर्टल का प्रयोग कर सकते हैं। नए आवेदक इस पोर्टल का सीधे ही प्रयोग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए हैं,जिसके अंतर्गत यदि आवेदक पूर्व से ही प्रदेश के किसी भी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में पंजीकृत है तो दोबारा नया पंजीयन न करें। यदि वह अपने पंजीयन में किसी प्रकार का अपडेट अथवा नवीनीकरण करना चाहता है तो अपना पुराना पंजीयन क्रमांक डालकर आगे बढ़े। इसी प्रकार यदि आवेदक प्रदेश के किसी भी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में पूर्व में पंजीकृत नहीं है, तो नया पंजीयन बटन पर क्लिक करें। आवेदक पोर्टल में पंजीयन हेतु अपना मोबाईल नंबर दर्ज कर मोबाईल ओटीपी भेजें बटन पर क्लिक करें। तदुपरान्त मोबाईल पर प्राप्त ओ.टी.पी. की एंट्री कर मोबाईल ओ.टी.पी. सत्यापित कर बटन पर क्लिक करें। मोबाईल ओ.टी.पी. सत्यापित होने के पश्चात् आधार नंबर एवं आधार के अनुसार अंग्रेजी में अपना नाम दर्ज करें। आधार प्रमाणीकरण हेतु सहमति देवें, जिसके पश्चात् आधार ओ.टी.पी. भेजें बटन पर क्लिक करें। आधार में दर्ज मोबाईल नंबर पर प्राप्त आधार ओ.टी.पी. की एंट्री कर आधार ओ.टी.पी. सत्यापित कर बटन पर क्लिक करें। अन्य वांछित जानकारी भरकर सुरक्षित करें’ बटन पर क्लिक करें। इसके पश्चात् आवेदक को नया पंजीयन क्रमांक प्राप्त होगा एवं आवेदक के मोबाईल पर ई रोजगार डाॅट सीजी डाॅट जीओवी डाॅट इन पोर्टल पर लॉग इन करने हेतु यूजर आई.डी. (आवेदक का रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर) एवं पासवर्ड प्राप्त होगा। ई रोजगार पोर्टल पर लॉग-इन करने हेतु जॉब सीकर लाॅग इन पर क्लिक कर मोबाईल नंबर पर प्राप्त यूजर आई.डी. (आवेदक का रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर), पासवर्ड एवं कैप्चा कोड की एंट्री कर लाॅगन इन पर क्लिक करना है। लॉग-इनके पश्चात् आवेदक को अपना डैशबोर्ड दिखाई देगा जिसमें आवेदक अपना पंजीयन पहचान-पत्र (एक्स-10) कभी भी कहीं से भी प्रिंट कर प्राप्त कर सकता है। इस पहचान पत्र पर जिला रोजगार अधिकारी के हस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं होगी। आवेदक पोर्टल पर अपना लॉग इन करके अपनी जानकारी केवल एक ही बार सुधार सकता है। जिसमें से आधार नंबर, मोबाइल नंबर, नाम एवं जन्मतिथि में परिवर्तन नहीं किया जा सकता।
    यदि आवेदक को अपना नाम या जन्मतिथि सुधरवाना है, तो सम्बंधित जिला रोजगार कार्यालय में संपर्क करना होगा। रोजगार कार्यालय भी एक बार ही किसी आवेदक के पंजीयन में सुधार कर सकते हैं। यदि त्रुटिवश रोजगार कार्यालय के द्वारा एक बार में ही सभी आवश्यक सुधार नहीं किये जा सके, तो रोजगार कार्यालय को संचालनालय स्तर पर अनुरोध करना होगा। रोजगार कार्यालय पुराने पोर्टल में पंजीकृत आवेदकों की जानकारी अपडेट करने के पहले ये सुनिश्चित कर लें कि उस आवेदक का नवीनीकरण इस माह में नहीं किया जाना है। यदि आवेदक का नवीनीकरण इस माह में अथवा पिछले दो माहों में लंबित है तो उस आवेदक के लिए नवीनीकरण के विकल्प का चयन करें। यदि पंजीकृत आवेदक अपना पासवर्ड भूल गया हो तो उसे वेब पोर्टल ई रोजगार डाॅट सीजी डाॅट जीओवी डाॅट इन पर जाकर जॉब सीकर लॉग इन पर क्लिक कर फाॅरगेट पासवर्ड पर जाना होगा। तत्पश्चात् उसे अपने रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर यूजर आईडी पर ओटीपी प्राप्त कर नया पासवर्ड बना सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    3 मई – विश्व हास्य दिवस के अवसर पर हँसी केवल इंसान को ही मिली: ज़रा हँस लें, हा… हा… हा…

    03/05/2026 - 11:04 AM

    राजयोग ध्यान से तनावमुक्त और संतुलित जीवन

    03/05/2026 - 11:01 AM

    आज होगा प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का‘वार्षिकोत्सव 2026’ एवं सम्मान समारोह

    03/05/2026 - 11:00 AM

    रेत माफिया की मनमानी अवैध रेत भंडारण जारी; प्रशासन मौन

    03/05/2026 - 10:58 AM

    अमृत भारत स्टेशन : उसलापुर की सेकेंड एंट्री बनेगी नया आधुनिक प्लेटफॉर्म, यात्रियों को मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएँ

    03/05/2026 - 10:55 AM

    चौथे स्तंभ पत्रकारिता के आदर्श- देवर्षि नारद

    02/05/2026 - 9:51 AM
    Editors Picks

    3 मई – विश्व हास्य दिवस के अवसर पर हँसी केवल इंसान को ही मिली: ज़रा हँस लें, हा… हा… हा…

    03/05/2026 - 11:04 AM

    राजयोग ध्यान से तनावमुक्त और संतुलित जीवन

    03/05/2026 - 11:01 AM

    आज होगा प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का‘वार्षिकोत्सव 2026’ एवं सम्मान समारोह

    03/05/2026 - 11:00 AM

    रेत माफिया की मनमानी अवैध रेत भंडारण जारी; प्रशासन मौन

    03/05/2026 - 10:58 AM
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.