देश दुनिया

मुख्तार अंसारी का जनाजा निकाला जा रहा:प्रिंस टॉकीज मैदान पर नमाज-ए-जनाजा की रस्म, भीड़ से अपील- अब आगे कोई ना जाए

मुख्तार अंसारी को कुछ देर में गाजीपुर के कालीबाग कब्रिस्तान में दफन किया जाएगा। गाजीपुर में मुख्तार के पैतृक घर के बाहर बड़ी संख्या में भीड़ जुटी है। पुलिस ने गाजीपुर में सुरक्षा बढ़ा दी है। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है।

मुख्तार उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद था। 28 मार्च की रात उसे बेहोशी की हालत में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज लाया गया था। 9 डॉक्टर्स ने उसका इलाज किया, पर मुख्तार को बचाया नहीं जा सका।

मुख्तार कई बार कह चुका था कि जेल में उसे मारने की साजिश की जा रही है। उसे जहर दिया जा रहा है। ढाई घंटे चले पोस्टमार्टम के बाद मुख्तार की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई। मुख्तार का शव शुक्रवार की रात 1 बजकर 15 मिनट पर गाजीपुर स्थित पुश्तैनी घर लाया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!