सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर। नगरकी नारी शक्ति के द्वारा पद्मश्री से सम्मानित नगर के रामलाल बरेठ जी का सम्मान उनके निवास स्थान पर जाकर किया गया। महिला जागृति समूह की संस्थापिका एवं अध्यक्ष डॉ. ज्योति सक्सेना के मार्गदर्शन पर एवं समूह की सचिव बिंदु सिंह, सहसचिव डॉ. आरती पाण्डेय से विचार विमर्श कर पद्मश्री से सम्मानित रामलाल बरेठ जी का सम्मान श्रीफल, शॉल, कुर्ता पैजामा, ड्राई फ्रूट्स, बुके, इत्यादि ले जाकर किया गया। समूह की सभी नारी शक्तियां जो उस समय कार्यक्रम में मौजूद थी उनके लिए गौरांवित करने वाला पल रहा। रामलाल बरेठ को कत्थक नृत्य में उनके अविश्वसनीय कार्य के लिए कई पुरस्कार और सम्मान मिल चुके हैं, सन 1996 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, सन 2006 में छत्तीसगढ़ सरकार का चक्रधर सम्मान और मध्य प्रदेश सरकार से भी शिखर सम्मान प्राप्त हो चुका है। रामलाल बेरठ रायगढ़ दरबार से जुड़ी कत्थक की रायगढ़ शैली के लिए प्रसिद्ध हैं। रायगढ़ कथक शैली को लोकप्रिय बनाने और रायगढ़ को कत्थक राजघराने के रूप में स्थापित करने में, कथक नृत्य के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए वे देश भर में प्रसिद्ध है। साधारण व्यक्तित्व के धनी पद्मश्री से सम्मानित श्री बरेठ जी को सम्मानित करने पहुंची महिला जागृति समूह की संस्थापिका एवं अध्यक्ष डॉ ज्योति सक्सेना सचिव बिंदु सिंह, सहसचिव डॉ. आरती पांडे, डॉ. शीला शर्मा, योग गुरु अनीता दुआ, श्रीमती रेनू रानी गौतम, जयंती थवाईत, सीता गुप्ता, प्रिया तिवारी, गौरी कश्यप इत्यादि समूह की सखियां अपने आप को सौभाग्यशाली महसूस कर रही थी जो यह समय आप जैसी महान विभूति के सानिध्य में बिताने का, कथक नृत्य कला के विषय पर आपके अनुभव से रूबरू होने का अवसर समूह के सदस्यों को प्राप्त हुआ ।
Read Next
1 day ago
गहिरा गुरु महाराज के उपदेशों से आदिवासी समाज को मिला सत्य सनातन धर्म का बोध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
1 day ago
ईवीएम के उपयोग के संबंध में मीडिया कार्यशाला सम्पन्न
1 day ago
जिले में ईवीएम से आम जनता को दी जा रही मतदान की जानकारी
1 day ago
कलेक्टर एसपी ने बरमकेला के स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्र काअवलोकन किया
1 day ago
रायपुर पुलिस ने 12 किलो से अधिक गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर दबोचे
2 days ago
कलेक्टर ने पाइप लाइन के बाद सड़क सुधार नही होने की दशा में भुगतान रोकने के निर्देश दिए
2 days ago
जिला, जनपद और ग्राम पंचायत सदस्य के नामांकन की अंतिम तिथि 3 फरवरी
2 days ago
3 फरवरी को मीडिया के समक्ष होगा ईवीएम के उपयोग संबंधी कार्यशाला
3 days ago
डौंडी लोहारा नगर पंचायत चुनाव: पंचकोणीय मुकाबले ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
3 days ago
“जनता के हक की बुलंद आवाज़, अजय वर्मा ने ठोका ताल!”
Related Articles
Check Also
Close