छत्तीसगढ़बिलासपुर

अनियंत्रित होकर पलटी ट्रेलर तीन गंभीर घायल

सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर । सीपत थाना क्षेत्रान्तर्गत पंधी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार वाहन ट्रेलर अनियंत्रित होकर पंधी मोड़ पर स्थित मकान के समीप पलट गई । इस हादसे में सड़क किनारे स्थित होटल में बैठे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक बच्ची और तीन पुरुष शामिल हैं।जिन्हें इलाज के लिए सिम्स अस्पताल लाया गया है। और वहीं कुछ को अपोलो भेजा गया।मिली जानकारी के अनुसार चंगोरी स्थित सीपत निवासी शिवशंकर शुक्रवार की दोपहर अपनी बेटी कृष्णा कुमारी को इलाज के लिए सीपत स्थित अस्पताल ले जा रहे थे। इसी बीच वे लगरा पुल के आगे पंधी मोड़ के पास ही पहुंचे थे, जहां एक होटल में नाश्ता करने के बाद बगल के एक पेड़ की छांव के नीचे खड़े होकर पानी पीने लगे।बताया जा रहा है कि उनके साथ दो अन्य लोग भी पेड़ की छाया के नीचे खड़े थे। इसी बीच तेज रफ्तार ट्रेलर इसी मोड़ के पास ही अनियंत्रित होकर घर में रहने वाली एक बच्ची और तीन पुरुषों के ऊपर पलट गई। इस घटना में शिव शंकर और उनकी पुत्री कृष्णा कुमारी सहित दो अन्य पुरुषों को गंभीर चोट लगी है। मौके पर उपस्थित क्षेत्रवासियों और रहवासियों ने इसकी सूचना मौके से सीपत पुलिस को दी। घटना में घायल कृष्णा कुमारी और शिव शंकर को इलाज के लिए सिम्स लाया गया तो वहीं दो अन्य को अपोलो अस्पताल भेजा गया। सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है। सीपत पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!