छत्तीसगढ़बिलासपुर

आपरेशन प्रहार,गांजा महिला तस्कर गिरोह पकड़े गए

सुरेश सिंह वैस/बिलासपुर। महिला गिरोह द्वारा गांजा तस्करी करने के मामले का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो ऑटो में सवार पांच महिलाओं को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 38 किलो गांजा बरामद किया है। मटियारी सीपत क्षेत्र की महिलाओं के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है। पुलिस को सूचना मिली थी कि छठ घाट के आगे मोपका तोरवा रोड में ग्राम मटियारी की पांच महिलाएं प्लास्टिक बोरी में गांजा लेकर ऑटो क्रमांक सीजी 10 AD 9264 और सीजी 10 BJ 4414 में सवार होकर कहीं जा रही है। ऑटो चालक सवारी का इंतजार कर रहे थे, इसी दौरान मौके पर पहुंचकर पुलिस ने ननकी सिसोदिया, इंदिरा गुआडा, तुलसी शिकारी, रूकमिला हंटर और श्यामा शिकारी को गिरफ्तार किया। यह सभी ग्राम मटियारी सीपत की रहने वाली है। जांच में उनके पास मौजूद पांच प्लास्टिक बोरियों में कुल मिलाकर 38 किलो गांजा मिला, जिसका बाजार मूल्य 4 लाख 39 हजार रुपये है। पुलिस ने इन्हें ले जाने वाले ऑटो को भी जप्त कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि यह कार्यवाही ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!