सुरेश सिंह वैस/बिलासपुर। जिसने भी अपनों को छोड़कर गैरों पर ज्यादा यकीन किया, उसे छलावा ही मिला। ऐसा ही कुछ वाक्या इस महिला के साथ हुआ। मस्तूरी के महुआ पारा में रहने वाली युवती का विवाह कवर्धा में रहने वाले युवक से हुआ था। बताते हैं कि पति के साथ उसकी बन नहीं रही थी और रोजाना दोनों के बीच विवाद होता था। 27 मई को भी पति-पत्नी एक बार फिर झगड़ पड़े।इसके बाद युवती ने कवर्धा में अपने मायके के पास रहने वाले पड़ोसी युवक विक्की पटेल को कवर्धा बुला लिया और उससे कहा कि वह उसे अपने साथ उसके मायके पहुंचाये। दोनों कवर्धा से निकलकर बिलासपुर पहुंचे। इधर विक्की पटेल के मन में तो कुछ और ही चल रहा था। बिलासपुर के जरहाभाठा मंदिर चौक के पास विक्की पटेल ने कहा कि वह बेहद थक गया है और आगे का सफर नहीं कर सकता, इसलिए उन्होंने जरहाभाठा मंदिर चौक के पास होटल का एक कमरा किराया लिया, जहां रात भर विश्राम के बाद आगे की यात्रा करने की बात कहीं । विवाहिता विक्की पटेल पर पूरा भरोसा करती थी और उसके साथ वह होटल में ठहरने को तैयार हो गई ।रात में विक्की पटेल की नियत बिगड़ गई और उसने युवती के मना करने के बाद भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद विक्की पटेल ने उसे उसके मायके मस्तूरी पहुंचा दिया। मायके पहुंच कर इतनी इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी तो परिजनों ने कवर्धा में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। कवर्धा पुलिस ने शून्य में अपराध दर्ज कर विवेचना के लिए इसे सिविल लाइन थाने भेजा, पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में विक्की पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। यानी अपनी पति से नाराज होकर विवाहिता ने गैर मर्द पर भरोसा किया और उसके साथ होटल के कमरे में ठहर गई जिसने उसकी मजबूरी का पूरा फायदा उठाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विक्की पटेल को लगा होगा कि उसकी परिचित युवती अपने पति से नाराज है तो वह किसी और से संबंध बनाने में गुरेज नहीं करेगी।
Read Next
3 days ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन अभिनंदन कार्यक्रम में जनसंपर्क की महिला अधिकारियों को किया सम्मानित
3 days ago
कलेक्टर धर्मेश साहू ने बिलाईगढ़ क्षेत्र के हाईस्कूल परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया
3 days ago
सड़क और ट्रांसफार्मर के पास होलिका दहन नहीं करें: कलेक्टर धर्मेश साहू
4 days ago
बिजली मंडल की घोर लापरवाही! कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
5 days ago
अपर कलेक्टर प्रकाश कुमार सर्वे ने किया बारहवीं बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण
5 days ago
शिविर में यूडीआईडी कार्ड के लिए 155 दिव्यांग हुए चिन्हित
5 days ago
सांसद कमलेश जांगड़े के सांसद निधि से 96 दिव्यांग व वृद्धजनों को मिला सहायक उपकरण
5 days ago
नगर पंचायत सरिया के अध्यक्ष एवं पार्षद शपथ कार्यक्रम में शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी
5 days ago
महिला सशक्तिकरण के लिए भटगांव न्यायालय में जागरूकता शिविर का आयोजन
5 days ago
भटगांव न्यायालय में विधिक सेवा व लोक अदालत पर जागरूकता शिविर आयोजित
Related Articles
Check Also
Close
-
दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं का दौर शुरू2 weeks ago