सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर। तेजी से विकसित होते नगर के साथ महानगरीय बुराई भी जुड़ती जा रही है। यहां भी देह व्यापार का काला कारोबार फल फूल रहा है। इसके कई स्तर है। बाहर से महंगे कॉल गर्ल बुलाकर उन्हें बड़े-बड़े होटल और फार्म हाउस में ग्राहकों को उपलब्ध कराया जाता है, तो वहीं मध्यम श्रेणी की कॉल गर्ल ठेके में आकर अपना काम निपटाकर चुपचाप चली जाती हैं। इस क्रम में वहीं एक तीसरी श्रेणी भी है, जिसके तहत स्थानीय मजदूर तबके की महिलाएं और युवतियां शनिचरी बाजार, बृहस्पति बाजार और कोंन्हेर गार्डन के आसपास खड़े होकर देह व्यापार करती है। उनके ग्राहक भी निम्न आय वर्ग के होते हैं। सूत्रों के अनुसार बाहर से पढ़ाई करने के नाम पर नगर में रह रही कई छात्राएं भी इस रैकेट का हिस्सा है।इधर पिछले काफी समय से पुलिस को यह शिकायत मिल रही थी कि कोंहेर गार्डन के आसपास कुछ महिलाएं देह व्यापार करती हैं। जिससे आसपास का माहौल खराब हो रहा है। इस शिकायत पर पिछले दिनों पुलिस ने कुछ महिलाओं के खिलाफ कार्यवाही की थी और लगातार पेट्रोलिंग की भी बात कही गई थी। इसी पेट्रोलिंग के दौरान एक बार फिर रविवार को देह व्यापार करती दो युवतियां पुलिस के हत्थे चढ़ गई। असल में इन युवतियों के साथ एक कथित ग्राहक सौदा कर रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। सिविल लाइन थाने लाने पर दोनों युवतियों ने देह व्यापार की बात स्वीकार की। पुलिस ने युवतियों और युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें कड़ी हिदायत दी है। जानकार बताते हैं कि कोंहेर गार्डन के आसपास कई वर्षों से एक निम्न स्तर का देह व्यापार का धंधा फल फूल रहा है, जिससे इस रास्ते से गुजरने वाली महिलाएं खुद को असहज महसूस करती है।
Read Next
2 hours ago
बीमार के आधार पर निर्वाचन ड्यूटी से नाम हटाने की अर्जी देने वाले की हो रही मेडिकल जांच
22 hours ago
डीजीपी नियुक्ति: अरुण देव गौतम बने छत्तीसगढ़ के प्रभारी डीजीपी, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
2 days ago
छत्तीसगढ़ में बना धान खरीदी में नया कीर्तिमान: 149.25 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी
2 days ago
गहिरा गुरु महाराज के उपदेशों से आदिवासी समाज को मिला सत्य सनातन धर्म का बोध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
2 days ago
ईवीएम के उपयोग के संबंध में मीडिया कार्यशाला सम्पन्न
2 days ago
जिले में ईवीएम से आम जनता को दी जा रही मतदान की जानकारी
2 days ago
कलेक्टर एसपी ने बरमकेला के स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्र काअवलोकन किया
2 days ago
रायपुर पुलिस ने 12 किलो से अधिक गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर दबोचे
3 days ago
कलेक्टर ने पाइप लाइन के बाद सड़क सुधार नही होने की दशा में भुगतान रोकने के निर्देश दिए
3 days ago